भाजपा निकाय चुनाव पर निशान पर ही लड़ेगी और जीतेगी : दुष्यंत गौतम

Spread the love

 

सभी विपक्षी दल भाजपा की लोकप्रियता व जनसमर्थन से घबरा चुके हैं : अश्वनी शर्मा
भाजपा द्वारा निकाय चुनाव को लेकर हुई संगठनात्मक बैठक
चंडीगढ़/अमृतसर: 24 जनवरी (पवित्र जोत   ) : पंजाब में 14 फरवरी को होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने और जीतने के लिए तैयार है और अपने चुनाव निशान पर लड़ेगी, यह कहना है भाजपा के राज्यसभा सांसद व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में आगामी निकाय चुनाव के मद्देनजर संगठन के कार्यकर्ताओं को चुनावी रण में उतारने तथा उनकी जिम्मेवारियाँ सुनिश्चित करने हेतु पूरा दिन संगठनात्मक बैठकों का दौर चंडीगढ़ प्रदेश मुख्यालय में जारी रहा तथा इस दौरान निकाय चुनाव को लेकर पार्टी की गतिविधियों पर चर्चा हुई। इस बैठक में प्रदेश चुनाव समिति के सभी सदस्य, चुनाव प्रभारी, प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्ष, भाजयुमों अध्यक्ष, महिला मोर्चा अध्यक्ष, किसान मोर्चा अध्यक्ष, एस.सी. मोर्चा अध्यक्ष, अल्प-संख्यक मोर्चा अध्यक्ष, ओ.बी.सी. मोर्चा अध्यक्षों ने भाग लिया व अपने विचार प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखे। इस अवसर पर उनके साथ केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश, राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक, प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, इकबाल सिंह लालपुरा, प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा भी उपस्थित थे।                     दुष्यंत गौतम ने कहाकि भाजपा पंजाब का सबसे बड़ा राजनितिक दल बन चुका है और जनता भी भाजपा की जन-हितैषी नीतियों व पार्टी की विचारधारा से सहमत है। हम कुछ ही क्षेत्रों में सीमित नहीं हैं। हमारे कार्यकर्ता चुनाव लड़ने और अपने उम्मीदवारों को विजयी बनाने के लिए मैदान में डट चुके हैं। गौतम ने कहाकि भाजपा प्रदेश में आक्रामक अभियान शुरू कर मतदाताओं को विपक्षी दलों द्वारा राज्य के सर्वांगीण विकास में विफल होने के बारे में जागरूक करेगी। भाजपा सत्ता में आने के बाद शहरों और कस्बों का चेहरा बदल देगी।                    अश्वनी शर्मा ने कहाकि भाजपा ने प्रचार करने के लिए एक संपूर्ण योजना तैयार की है और इसमें कोई भी और किसी भी तरह की कमी नहीं आएगी। पार्टी पूरी तरह से तैयार है और उत्कृष्ट उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारेगी और जीत हासिल करेगी।

अश्वनी शर्मा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहाकि कांग्रेस सहित सारे विपक्षी दल भाजपा की लोकप्रियता से घबरा चुके हैं और नीच राजनीती पर उतर आये हैं। कांग्रेस ने हमेशा प्रदेश की जनता को अपने वोट-बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है और सत्ता मिलने के बाद किसी को भी कुछ नहीं दिया। शर्मा ने कहाकि भाजपा निष्पक्ष व पारदर्शी शासन की ही बात  नहीं करती, बल्कि यह सब कुछ सबके सामने मुहैया भी करवाती है। शर्मा ने कहाकि विपक्ष को पता है कि अगर भाजपा के संगठनात्मक ढांचे के लोग ही सिर्फ इकट्ठे होकर पंजाब की जनता के साथ सरकार के खिलाफ खड़े हो गए तो पंजाब में भाजपा की सरकार बनना तय है। इस अवसर पर मनोरंजन कालिया, तीक्ष्ण सूद, विजय सांपला आदि उपस्थित थे।


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads