March 10, 2026 4:08 am

मेयर ने लोगों को जारी दिशा निर्देशों की पालना की अपील की

Spread the love

अमृतसर, 23 अप्रैल (राजिंदर धानिक) : कोरोना वायरस कोविड-19 ने वर्ष 2020 के दौरान पूरी दुनिया में कहर बरपाया था, जिसमें लाखों कीमती जानें चली गईं थीं। वायरस ने एक बार फिर राक्षसी रूप धारण कर लिया है और तेजी से फैल रहा है, जिससे वर्तमान में भारत के लगभग सभी राज्यों में भय का माहौल है। हर दिन सैकड़ों कीमती जानें जा रही हैं। आज अमृतसर शहर के पहले नागरिक के रूप में मेयर करमजीत सिंह रिंटू ने नागरिकों से अपील की है कि शहरवासी सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करें, हमेशा मास्क पहनें, अपने हाथों को समय-समय पर साफ करते रहें, जितना संभव हो उतना सैनिटाइज़र का उपयोग करते रहें और भीड़ वाले स्थानों से बचे । उन्होंने कहा कि नगर निगम, अमृतसर बिना किसी बाधा के सभी बुनियादी सेवाएं प्रदान करना जारी रखेगा। उन्होंने शहर के लोगों को आश्वस्त किया कि अमृतसर नगर निगम शहर के लोगों को हर तरह की कठिनाइयों से बचाने के लिए हर समय जिला प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर डटा है ।


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads