पंजाब सरकार ने आई ए एस,पी सी एस आधिकारियों के तबादले किए

Spread the love

अमृतसर से नगर निगम कमिशनर कोमल मित्तल जाएंगे,मलविन्दर सिंह जग्गी
अमृतसर से ए.डी.सी हिमांशू अग्रवाल का भी हुआ तबादला
अमृतसर, 29 जून (पवित्र जोत)- पंजाब सरकार के आदेशो के मुताबिक पंजाब के अलग -अलग जिलों के लिए आई ए एस, पी सी एस आधिकारियों की तबादले के आदेश जारी किये गए हैं। पंजाब सरकार के चीफ़ सैक्ट्री विन्नी महाजन की तरफ से जारी पत्र के मुताबिक अधिकारी अलग -अलग जिलों में अपना प्रभार संभालेंगे।
अमृतसर से नगर निगम कमिशनर कोमल मित्तल का तबादला अरबन डिवैल्पमैंट एस ए एस नगर की गई है। उनकी जगह पर एडमिनिस्ट्रेटर पुडा एस ए एस नगर मलविन्दर सिंह जग्गी नगर निगम अमृतसर कमिशनर का प्रभार संभालेंगे। प्राप्त जानकारी मुताबिक कमिशनर कोमल मित्तल बुद्धवार को अपना प्रभार छोडेंगे जबकि मलविन्दर सिंह जग्गी गुरूवार को नगर निगम कमिशनर कुर्सी संभालेंगे। उधर अमृंतसर में तैनात सहायक डिप्टी कमिशनर हिमांशू अग्रवाल को बदल कर ए.डी.सी जनरल एस ए एस नगर तैनात किया गया है। याद रहे पंजाब सरकार की तरफ से 26 मई को आधिकारियों की बदलें की गई थीं परन्तु करोना महामारी को ध्यान में रखते 25 जून 2021 तक तबादलों पर रोक लगा दी गई थी।
28 जून 2021 को जारी नये आदेशों के मुताबिक कई आधिकारियों की बदलें की गई हैं जिनमें से कोआपरेटिव सोसायटी पंजाब से विने बुबलानी, सपैशल सैक्ट्री होम अफेयर एंड जस्टिस केशव हिंगोनिया,बठिंडा से ए.डी.सी विकास परमवीर सिंह,लुधियाना से ए.डी.सी सन्दीप कुमार, होशियारपुर से ए.डी.सी अमित कुमार, बरनाला से ए.डी.सी अदित्य डेचलवाल, एस ए एस नगर से ए.डी.सी विकास राजीव गुप्ता, मुक्तसर साहिब से ए.डी.सी जरनल राजेश त्रिपाठी, जगरावां से ए.डी.सी नीरू कटियाल गुप्ता,बठिंडा से ए.डी.सी जनरल राजबीर सिंह बराड़,बठिंडा से अडीशनल चीफ़ ऐडमनिस्टरेटर बिकरमजीत सिंह शेरगिल्ल, नगर निगम जालंधर से जायंट कमिशनर हरचरन सिंह,फरीदकोट से सैक्ट्री रीजनल ट्रांसपोर्ट अथारटी परमदीप सिंह, फ़िरोज़पुर से एडीसी जरनल राजदीप कौर,बठिंडा से फरीदकोट सैक्ट्री रीजनल ट्रांसपोर्ट अथारटी हरजोत सिंह के तबादले किए गए हैं।


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads