भाजपा सरकार बनने पर सरकारी कर्मचारियों की माँगे की जाएँगी पूरी : शर्मा

Spread the love

 

 

पंजाब सरकार को दिया जाना चाहिए ‘लारालप्पा अवार्ड’: अश्वनी शर्मा

 

कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते आज सभी सरकारी विभागों के कर्मी कर रहे सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन

 

चंडीगढ़/अमृतसर: 26 जुलाई ( राजिंदर धानिक ) : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पंजाब की कांग्रेस सरकार को ‘लारालप्पा अवार्ड’ दिए जाने की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब के सारे सरकारी विभागों के कर्मचारी यहाँ तक कि सैक्टरेट के कर्मी भी अपनी मांगों को लेकर कांग्रेस सरकार के विरुद्ध काम छोड़ कर हड़ताल कर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। उधर कांग्रेस सरकार आपनी नाकामियों को छुपाने तथा विरोध कर रहे कर्मियों की आवाज़ दबाने के लिए उन पर लाठीचार्ज कर रही है। उन्होंने कहाकि पंजाब में कांग्रेस ने जगल राज बना दिया है। आज कांग्रेस सरकार की जन-विरोधी नीतियों के कारण आज पंजाब में ड्रग्स माफिया, शराब माफिया, रेत माफिया, भू-माफिया, गैंगस्टर माफिया आदि का शासन है।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनाव में जनमत हासिल करने के लिए जनता से जम कर झूठे वादे किए और प्रदेश की सत्ता हासिल की, लेकिन वो सब चुनावी वादे सत्ता हासिल करने के बाद हवा साबित हुए, जिन्हें आज तक पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आते ही गिरगिट की तरह रंग बदल लिया। उन्होंने कहाकि आज कांग्रेस सरकार की नीतियों के विरुद्ध विरोध जताते हुए ई.टी.टी. अध्यापक, आंगनवाड़ी कर्मचारी, बिजली विभाग के कर्मचारी, कांट्रेक्ट बेसिस पर लगाए गए कर्मी, डॉक्टर्स तथा पैरा-मेडिकल स्टाफ, मनिस्ट्रीयल स्टाफ, पनबस कर्मी आदि सभी हड़ताल पर हैं। कांग्रेस सरकार कुम्भ्करनी नींद सोई हुई है। सरकारी विभागों की हड़ताल से आम जनता के सभी कार्य रुके पड़े है और जनता दर-दर की ठोकरें खा रही है।

अश्वनी शर्मा ने कहाकि कांग्रेस सरकार को जनता से कोई लेना देना नहीं है। यहाँ सब अपनी-अपनी कुर्सी एवं सत्ता की लड़ाई में लगे हुए हैं। पंजब के नव-नियुक्त अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा पंजाब की जनता के हक में बिजली के मुद्दे को लेकर आवाज़ उठाई गई थी, लेकिन अध्यक्ष का पद मिलने के साथ ही वो सब कुछ भूल गए। शर्मा ने कहाकि सिद्धू भी पिछले साढ़े चार वर्षों से उसी कांग्रेस सरकार का हिस्सा रहे हैं, जिसके विरुद्ध उन्होंने आवाज़ उठाई और अध्यक्ष के कुर्सी मिलते ही वो सब हवा हो गया। शर्मा ने कहा कि क्या सिद्धू को साढ़े चार साल से कांग्रेस सरकार की बिजली से संबंधित कारगुजारी दिखाई नहीं दी? उन्होंने कहा कि सिद्धू मौकाप्रस्त हैं और अपनी सियासी कुर्सी और अपने पद  के लिए हर वक्त कोई ना कोई मौका ढूँढ़ते रहते हैं। अब उन्हें अध्यक्ष का पद मिल गया है सो अब उनके लिए सब सही है।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की जन-विरोधी नीतियाँ के विरुद्ध जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ चुका है। जनता कांग्रेस के अत्याचारों से त्राहि-त्राहि कर रही है और यही गुस्सा पंजाब में कांग्रेस के सफाए का कारण बनेगा और इस बार जनता कैप्टन सहित उसके भ्रष्ट मंत्रियों व नेताओं को सत्ता से बाहर कर इनके मुँह पर करारा तमाचा जड़ेगी। शर्मा ने कहा कि पंजाब की जनता केंद्र की मोदी सरकार जैसी पंजाब में भी मज़बूत सरकार चाहती है और जनता के सहयोग से इस बार पंजाब में भाजपा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहाकि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर सरकारी विभागों के कर्मचारियों की मांगें संबंधी उनसे बातचीत कर उन्हें पूरा किया जाएगा।


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads