पंजाब में भाजपा सरकार बनने पर ‘भ्रष्टाचार-मुक्त व नशा-मुक्त सरकार’ दी जाएगी: अश्वनी शर्मा

Spread the love

 

कोर ग्रुप बैठक में शेर-ऐ-पंजाब की बेअदबी तथा अफगानिस्तान में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी के मते पास

2022 के विधानसभा चुनावी रणनीति को लेकर भाजपा कोर-ग्रुप की हुई बैठक

चंडीगढ़/अमृतसर: 21 अगस्त (राजिंदर धानिक ) : भारतीय जनता पार्टी, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक प्रदेश भाजपा मुख्यालय, चंडीगढ़ में हुई, जिसमें 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया था चुनाव संबंधी रणनीति पर सुझाव मांगे गए। इस बैठक में पाकिस्तान के लाहौर किले में शेर-ऐ-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा की मुस्लिम कट्टरपंथी संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई बेअदबी के विरुद्ध मता पास किया गया तथा अफगानिस्तान में फंसे हिन्दू-सिख भाईयों को उनकी सहमति से सुरक्षित हिंदुस्तान वापसी के लिए मता पास किया जिसे भारत सरकार को भेज दिया गया है। इस बैठक में संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा, राजेश बागा, दयाल सिंह सोढ़ी, पूर्व मंत्री मदन मोहन मित्तल, मनोरंजन कालिया, सुरजीत कुमार ज्याणी, तीक्षण सूद, अरुण नारंग, हरजीत सिंह गरेवाल, राजिंदर भंडारी तथा बिक्रमजीत सिंह चीमा आदि उपस्थित थे।
अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए कहाकि भारतीय जनता पार्टी पंजाब की 117 सीटों पर आगामी विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी तथा जन-समर्थन की बदौलत जीत हासिल कर प्रदेश में जनता की विश्वसनीयता पर खरा उतरने वाली मजबूत सरकार बनाएगी। उन्होंने कहाकि भारतीय जनता पार्टी का एक ही उद्देश्य है ‘भष्टाचार-मुक्त व नशा-मुक्त समाज’ तथा अपने इसी उद्देश्य को लेकर भाजपा विधानसभा चुनाव लड़ेगी और पंजाब में सरकार बनने पर अपने इस उद्देश्य को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहाकि भाजपा द्वारा प्रदेश में चुनाव को लेकर आगामी रणनीति तय की जा रही है और जल्द ही इसकी जानकारी सभी को दी जाएगी।
अश्वनी शर्मा ने जनता को विश्वास दिलाया कि भाजपा अपने चुनाव मैनिफेस्टो में जो कहेगी उसे पूरा करेगी। उन्होने कहाकि भारतीय जनता पार्टी आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में कांग्रेस सरकार के विरुद्ध पंजाब से जुड़े मुद्दों तथा जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर जन-सहयोग से प्रदर्शन व आन्दोलन आरम्भ करेगी। इसकी जानकारी आने वाले दिनों में दी जाएगी। उन्होने कहाकि भाजपा की सरकार आने पर पंजाब की जनता को 24 घंटे सस्ती बिजली दी जाएगी, किसानों की आय दोगुनी करना तथा उन्हें आज के युग के मुताबिक खुद को उन्नत करना आदि वादों को भाजपा सरकार आने पर पूरा करेगी।

झाखड़ व खुद सिद्धू द्वारा कांग्रेस के भ्रष्ट मंत्रियों के विरूद्ध उठाये सवाल सिद्धू के अध्यक्ष बनते ही कैसे खत्म हुए : अश्वनी शर्मा

अश्वनी शर्मा ने कहाकि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहाकि पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील झाखड़ तथा खुद नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा अपनी ही कांग्रेस सरकार के भ्रष्ट मंत्रियों के विरुद्ध जो आवाज़ उठाई गई थी और जो उनके खिलाफ कारवाई की मांग की गई थी, सिद्धू के अध्यक्ष बनते ही क्या वो सब कुछ सही हो गया है? कांग्रेस सरकार को इसका जवाब जनता को देना पड़ेगा! शर्मा ने कहाकि सिद्धू बार-बार पंजाब की जनता को गुमराह करना बंद करें, क्यूंकि जो वादे वो अब पंजाब की जनता से कर रहे हैं वो सब एक छलावा है। सिद्धू अपनी सरकार द्वारा पहले किए वादे तो पूरे करवा लें। सिद्धू द्वारा पंजाब की जनता को प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर 3 रूपये यूनिट बिजली देने का वादा किया जा रहा है। शर्मा ने सिद्धू को सवाल किया कि क्या वो उसे अभी पूरा क्यूँ नहीं कर सकते, क्यूंकि अभी भी तो पंजाब में कांग्रेस सरकार ही है? उन्होंने कहाकि कैप्टन ने 2017 में कांग्रेस सरकार बनने पर पंजाब में 5 रूपये प्रति यूनिट निजली देने का वादा किया था, जो कि आज तक पूरा नहीं किया गया। जिसके चलते पंजाब से उद्योगपति पलायन कर रहे हैं और पंजाब का नौजवान बेरोज़गार हो रहा है। पंजाब में बेलगाम माफिया राज है। गैंगस्टर माफिया, रेत माफिया, ड्रग्स माफिया, शराब माफिया का राज है और इस पर नकेल डालना कांग्रेस सरकार के लिए नामुमकिन हो चुका है। यह माफिया पुलिस को धत्ता बताते हुए सरेआम उन्हें बंधक बनाते व पीटते हैं। उन्होंने कहाकि भाजपा सरकार बनने पर यह सब पहल के आधार पर बंद किया जायेगा।


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads