मुख्यमंत्री चन्नी की कहनी और कथनी में फर्क साफ़ दिकाही दे रहा है : जीवन गुप्ता

Spread the love

 

क्या इन कांग्रेसियों को पहले साढ़े चार वर्ष तक भ्रष्टाचार दिखाई नहीं दिया : गुप्ता

दो विभागों में रेड कर क्या साबित करना चाहते हैं यह भ्रष्ट कांग्रेसी मंत्री: जीवन गुप्ता

चंडीगढ़/ अमृतसर: 4 अक्तूबर ( राजिंदर धानिक ) : भारतीय जनता पार्टी, पंजाब के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू तथा मुख्यमंत्री पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी में छिड़े विवाद पर चुटकी लेते हुए कहा कि एक तरफ नवजोत सिंह सिद्धू कहते हैं कि पंजाब के डी.जी.पी. और ए.जी. को हटाया जाए नहीं तो मुंह दिखाने के लायक नहीं रहेंगे! गुप्ता ने सवाल किया कि क्या सिद्धू तथा चन्नी के बीच के विवाद से राजनीतिक तरीके से डी.जी.पी. की अपॉइंटमेंट को लेट करवाया जा सकता है? वही मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कह रहे हैं कि पैनल केंद्र को भेजा हुआ है। गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस हाई-कमान पंजाब कांग्रेस में जारी राजनीतिक ड्रामें से लोगों लोगों का ध्यान कांग्रेस की पिछली साढ़े चार वर्ष की नाकामियों से हटा कर अपने लिए जमीन तलाश रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री चन्नी ने प्रदेश के लोगों से दो किलोवाट तक के पिछले बकाया माफ़ी का नया पैंतरा खेला है। जबकि लोगों तथा उद्योग बार-बार सस्ती बिजली की माँग कर रहे हैं।

जीवन गुप्ता ने कहा कि उधर उप-मुख्यमंत्री बनने के बाद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पिछले दिनों पंजाब पुलिस हेड क्वार्टर में रेड की और कई अधिकारी और मुलाजिमों को लेट पाया, जहां उन्होंने उन सभी को वार्निंग देकर छोड़ दिया। गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा था कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी या मुलाजिम लेट आएगा, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। गुप्ता ने कहा कि ऐसे में सरकार की कथनी और करनी में फर्क साफ़ नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार उपर से लेकर नीचे तक भ्रष्टाचार में लिप्त है और इसका सबूत है राणा को दोबारा मंत्री बनाया जाना।

जीवन गुप्ता ने कहा कि पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वडिंग की ओर से लुधियाना बस स्टैंड में कुछ प्राईवेट बसों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करके ट्रांसपोर्ट माफिया के विरुद्ध नकेल कसने के दावे किए जा रहे हैं। गुप्ता ने कहा कि राजा वडिंग के दावों में कितनी सच्चाई है? क्या पंजाब में बड़े लेवल पर प्रफुल्लित हो चुके ट्रांसपोर्ट माफिया तथा उन्हें चलाने वालों पर राजा वडिंग कस सकेंगे नकेल या क्या सिर्फ छोटे ट्रांसपोर्टरों पर सख्ती करने से पंजाब में ट्रांसपोर्ट माफिया ख़त्म होगा? उन्होंने कहा कि इससे पहले भी तो पंजाब में कांग्रेस की हे सरकार थी, तब यह कांग्रेसी विधायक व मंत्री कहाँ सोए हुए थे? क्या तब इन्हें यह ट्रांसपोर्ट माफिया दिखाई नहीं देता था?

जीवन गुप्ता ने कहा कि पंजाब की जनता कांग्रेस के इस ड्रामे को बहुत अच्छी तरह समझ चुकी है और आने वाले चुनाव में कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर पंजाब की बागडोर भाजपा के हाथ में देने का मन बना चुकी है। भाजपा पंजाब में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार तथा सुशासन देने का पंजाब की जनता से वादा करती है और वह इसे जन-समर्थन से सरकार बना कर पूइरा करेगी।


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads