भाजपा आई.टी.व सोशल मीडिया प्रकोष्ठ, पंजाब की संगठनातमक बैठक आयोजित  

Spread the love

 

 

चंडीगढ़/अमृतसर: 18 अक्तूबर (राजिंदर धानिक   ) : भारतीय जनता पार्टी, पंजाब के आई.टी. एंड सोशल मीडिया पंजाब की एक विशेष संगठनातमक बैठक में प्रदेश संयोजक राकेश गोयल की अध्यक्षता में प्रदेश भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश भर से आए भाजपा आई.टी. व सोशल मीडिया सैल के जिला संयोजकों ने भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा आई.टी एंड सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालविया विशेष रूप से उपस्थित हुए। उनके साथ इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, भाजपा जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव गजेंद्र बागा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा भी उपस्थित थे। अमित मालविया का बैठक में पहुँचने पर प्रदेश संयोजक राकेश गोयल ने दोशाला व पुष्प-गुच्छ देकर स्वागत किया। इस बैठक शुभारम्भ दीप प्रज्वल्लित कर हुआ। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक राकेश गोयल द्वारा आई.टी. व सोशल मीडिया से जुड़ी हुई प्रेजेंटेशन उपस्थित पदाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत की गई।

भाजपा आई.टी. व सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालविया ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में आई.टी. व सोशल मीडिया का एक राजनीतिक पार्टी में क्या महत्व है और इसको किस तरीके से हम अपनी बात जन-जन तक पहुंचा सकते हैं, उसके बारे में एवं आने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों में आई.टी. व सोशल मीडिया का क्या रोल होने वाला है और उसको और बेहतरीन तरीके से कैसे किया जा सकता है इन बातों को लेकर सभी का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा ‘सबका साथ-सबका विकास’ के तहत सारे भारत में विकास के मार्ग प्रशस्त किए गए हैं। केंद्र सरकार द्वारा युवाओं को स्टार्ट-अप के माध्यम से नए उद्योग शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है, जिसका युवाओं द्वारा भरपूर लाभ लिया जा रहा है। देश को आत्म-निर्भर तथा विश्व-गुरु व विश्व-शक्ति बनाने के लिए ‘मेड इन इंडिया-मेक इन इंडिया’ के तहत सुई से लेकर जहाज़ तथा हथियारों का निर्माण भारत में शुरू किया गया है। ताकि विदेशों पर निर्भरता कम हो और विदेशों में रोज़गार की तलाश में जाने वाले प्रोफेशनल तथा अन्य युवाओं को देश में ही रोज़गार मिले।

प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज के युग में आई.टी. व  सोशल मीडिया का एक बहुत बड़ा रोल है। उन्होंने आई.टी. व सोशल मीडिया के संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने आह्वान करते हुए केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई किसान-हितैषी व जन-हितैषी नीतियों तथा अपनी पार्टी का पक्ष आई.टी. व सोशल मीडिया पक्ष के माध्यम से मजबूती से रखने को कहा। उन्होंने सभी जिलों से आए हुए आई.टी. व सोशल मीडिया के कन्वीनरो की प्रशंसा करते हुए शर्मा ने उन्हें आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर और मजबूती से काम करने के दिशा-निर्देश दिए।

दिनेश कुमार ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा आई.टी. एंड सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को संगठन को कैसे और मजबूत किया जाए, उसके बारे में मार्गदर्शन दिया।

गजेंद्र बागा ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार की पोल खोलते हुए केजरीवाल सरकार द्वारा किए गए झूठे वादों एवं किसान आंदोलन के नाम पर झूठ बोल कर जहाँ किसान आन्दोलन को भड़काने का कार्य किया है वहीँ केजरीवाल सरकार द्वारा  सबसे पहले कृषि कानून दिल्ली में लागू किए गए। गजेन्द्र बागा द्वारा केजरीवाल सरकार द्वारा लागू किए गए कानूनों की कॉपी भी सभी आई.टी. व  सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को बांटी। इस अवसर पर भाजपा आई.टी. व सोशल मीडिया पंजाब के सह-संयोजक अजय अरोड़ा, अतुल गोयल, कुलवंत सिंह, प्रतीक आहलूवालिया, कनवर इंद्रजीत, तरुण जैन और बृजेश मोदगिल आदि उपस्थित थे।


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads