जिला भाजपा टीम के नव-नियुक्त सदस्यों को सम्मानित कर सौंपी जिम्मेवारियां

Spread the love

अमृतसर, 27 मई (अकाशमीत) भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुरेश महाजन द्वारा अपनी नई टीम की घोषणा के बाद जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में एक विशेष बैठक कर नव-नियुक्त सदस्यों को सन्मानित कर टीम की जिम्मेवारी सौंपी गई। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ, राज्यसभा सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, केवल गिल, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिल, प्रदेश सचिव राजेश हनी, रीना जेटली, राजिंदर मोहन सिंह छीना, राहुल महेश्वरी, जनार्दन शर्मा, नरेश शर्मा, जुगल किशोर गुमटाला, संजीव खन्ना, अनुज सिक्का भी उपस्थित थे। इस अवसर पर नव-नियुक्त पदाधिकरियों को पार्टी के सिरोपा देकर सन्मानित किया गया व पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।
सुरेश महाजन ने उपस्थित सभी प्रदेश पदाधिकारियों व नव-नियुक्त जिला पदाधिकारियों का अभिवादन किया तथा नव-नियुक्त सदस्यों को उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नव-नियुक्त टीम का गठन सभी बातों को ध्यान में रखकर किया गया है और इस टीम में एक से बढ़कर एक पुराने निष्ठावान समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ-साथ नए एवं परिचित युवा चेहरों की जुझारू क्षमता को देखते हुए उन्हें टीम में स्थान दिया गया है। सुरेश महाजन ने कहा कि सभी की कर्तव्यनिष्ठा और संगठन को समर्पण को ध्यान में रखकर उसी अनुरूप उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी गई है। सुरेश महाजन ने आशा व्यक्त की कि जिले के इन कुशल पदाधिकारियों के बलबूते भाजपा और मजबूत होगी तथा नई ऊंचाइयां को छूएगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ, राज्यसभा सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, राजिंदर मोहन सिंह छीना सहित प्रदेश पदाधिकरियों ने जिला पदाधिकरियों को शुभकामनाएँ दी।
इस अवसर पर नव-नियुक्त उपाध्यक्ष डॉ. राम चावला, कुमार अमित, सरबजीत सिंह शंटी, डॉ. हरविंदर संधू, जरनैल सिंह ढोट, डॉ. राकेश शर्मा, मानव तनेजा, चंदर शेखर शर्मा, अविनाश शैला, महामंत्री राजेश कंधारी, सुखमिंदर सिंह पिंटू, सचिव ओम प्रकाश अनार्य, सपना भट्टी, मनोहर सिंह, ऐकता वोहरा, मनीश शर्मा, श्रुति विज, अमन ऐरी, रघु शर्मा, राजीव कुमार, कोषाध्यक्ष मोहित महाजन, मीडिया सचिव संजय कुंद्रा, कार्यालय सचिव सतपाल डोगरा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads