रिटायर्ड जेल सुपरिटैंडैंट जी.एस. सिद्धू हुए ‘आप’ में शामिल

Spread the love

अमृतसर, 18 जुलाई (पवित्रजोत): आम आदमी पार्टी में शहर के लोगों का शामिल होने का रुझान लगातार बढ़ता जा रहा है। अलग-अलग हलकों में लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी के अंतर्गत आज आम आदमी पार्टी को हलका पश्चिमी में उस समय भारी बल मिला जब रिटायर्ड जेल सुपरिटैंडेंट गुरशरन सिंह सिद्धू आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इस मौके उनका पार्टी में स्वागत शहरी प्रधान अशोक तलवार और को प्रधान रजिन्दर पलाह ने समूह लीडरशिप के साथ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हर साफ सोच वाले, पंजाब और समाज का भला चाहने वाले व्यक्ति का आम आदमी पार्टी में स्वागत है। उन्होने कहा कि गुरशरन सिंह सिद्धू के पार्टी में शामिल होने साथ पार्टी को समूचे अमृतसर में मज़बूती मिलेगी।
इस अवसर पर सिद्धू ने कहा कि आज तक उनको राजनीति में कोई भी अच्छा इंसान नहीं दिखाई देता था परन्तु अरविन्द केजरीवाल देश की राजनीति के लिए आशा की किरण बन कर आए हैं। उन्होने कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार की तरफ से किये गए लोक हित के कामों से प्रभावित होकर उन्होंने आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फ़ैसला किया है। उन्होने कहा कि भविष्य में पार्टी जहाँ उनकी सेवा लगाएगी वह तनदेही के साथ निभाएंगे।
इस अवसर पर शहरी प्रधान अशोक तलवार, को प्रधान रजिन्दर पलाह, हलका इंचार्ज डा. इन्दरपाल, हलका केंद्रीय से सीनियर नेता डाक्टर अजय गुप्ता, अशोक जोशी, कोआडीनेटर मैडम सीमा सोढी, मीडिया इंचार्ज वरुण राणा, सीनियर नेता इकबाल सिंह भुल्लर, रिशी कपूर ,अनिल महाजन, विपिन सिंह, रोशन सिंह, साहिल खन्ना, मैडम दीपिका, जुगराज सिंह भुल्लर, मैडम दीपिका समेत कई आप नेता उपस्थित थे।


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads