रासा, नीसा, पीसा, पूसा, कासा और फेडरेशन हुए एकत्रित

Spread the love

मिलकर लड़ेंगे स्कूलों और विद्यार्थियों के हकों की लड़ाईः हरपाल यू.के.

अमृतसर, 21 जुलाई (पवित्रजोत): न्यू फ्लावर स्कूल में रासा के चेयरमैन अमृतसर हरपाल सिंह यूके के प्रयास से हुई एकत्रता में रासा के सीनियर पदाधिकारियों सहित नीसा, पीसा, पूसा, कासा और फेडरेशन के सीनियर पदाधिकारियों ने भी विशेष शिरकत की। इस मौके स्कूलों और विद्यार्थियों के हित्तों की लड़ाई लड़ने की रणनीति पर विचारें की गई। इस दौरान सभी संगठनों ने एकजुट होने का ऐलान भी किया। सभा में विशेष तौर पर नेशनल इंडिपैंडेंट स्टूडैंट अलाईंस के राष्ट्रीय प्रधान कुल भूषण शर्मा, राष्ट्रीय कोआर्डीनेटर राजेश बजाज, चेयरमैन रासा अमृतसर हरपाल सिंह यूके, प्रधान रासा अमृतसर रवि शर्मा, महा सचिव रासा प्रिंसिपल गुरमुख सिंह अर्जुन मांगा पहुँचे। जिन्होंने संयुक्त रूप में प्रैस को संबोधित करते हुए सब से पहले तो माननीय हाईकोर्ट की तरफ से स्कूलों और विद्यार्थियों के हक में आए फ़ैसले का स्वागत करते कहा कि हाईकोर्ट की तरफ से फ़ैसला है कि जो भी माता-पिता कर्फ्यू और लाकडाऊन कारण आर्थिक तौर पर कमज़ोर हुए हैं, वह स्कूल मैनेजमेंट को अर्ज़ी दे सकते हैं उपरांत स्कूल मैनेजमेंट विचार करके चाहे तो फीस में रियायत दे सकता है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि अब पी.एस.ई.बी. और सी.बी.एस.आई. स्कूलों के संगठन एकजुट हो गए हैं और वह स्कूलों और विद्यार्थियों के हित्तों के लिए डट कर पहरा देंगे। उन्होने माँग की कि बच्चे चाहे सरकारी स्कूल में पढ़ें या फिर निजी स्कूल में पढ़ें, यह फ़ैसला बच्चो का होना चाहिए और सरकार को चाहिए कि वह विद्यार्थी के खातो में स्कूल की फीस के पैसे भेजे। इस अवसर पर प्रिंसिपल एच.एस. कठानिया, प्रिं. अजय कंवर, प्रिं. सुरेश, प्रिं. दिलबाग सिंह, प्रिं. अमित शर्मा, प्रिं. रवि कठानिया, प्रिं. तेजबीर सिंह सोहल, प्रिं. बिक्रम गुप्ता, प्रिं. कवलजीत सिंह, प्रिं. प्रेम सलवान, प्रिं. इन्दरबीर सिंह, प्रिं. मनजीत सिंह, प्रिं. जुनेद ख़ान, प्रिं. नगीन सिंह, प्रिं. मंगल सिंह, अमोलक सिंह, प्रिं. निर्मल सिंह बेदी, ओंकार सिंह, डी.एस. पठानिया, प्रिं. ओ.पी. शर्मा, प्रिं. जसबीर सिंह, प्रिं. इन्द्रजीत सिंह, प्रिं. चरनजीत सिंह संधू, प्रिं. राजीव शर्मा, प्रिं. हरप्रीत सिंह, निशान सिंह, प्रिं. सुखविन्दर सिंह, प्रिं. अवतार सिंह व अन्य उपस्थित थे।


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads