October 23, 2026 10:04 pm

नेहरू युवा केंद्र अमृतसर कर रहा लोगों को स्वस्थ रहने के लिए जागरूक

Spread the love

नेहरु युवा केंद्र संगठन, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे फिट इंडिया यूथ क्लब एवं फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत नेहरु युवा केंद्र अमृतसर के द्वारा जिला अमृतसर के सभी ब्लाक में इस अभियान को अगस्त 2020 से चलाया जा रहा है

इस अभियान को लेकर लोगो की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए नेहरु युवा केंद्र अमृतसर के राष्ट्रीय स्वयंसेवको तथा युवा मंडलों के सदस्य घर घर लोगो को डोर टू डोर अभियान तथा अन्य ऑनलाइन माध्यमो जागरूक कर रहे है और लोगो की तरफ से इसको लेकर बहुत ही उत्साह के साथ सकारत्मक जवाब प्राप्त हुए

लोग अपने परिवार के साथ दौड़,योगा, साइकिल , कसरत, नृत्य , तैराकी ,रस्सी कूद , तथा अन्य खेल जैसे वालीबाल, फुटबॉल, कबड्डी इत्यादि माध्यमो से अपने शरीर को स्वस्थ रखने का प्रयास कर रहे है

नेहरु युवा केंद्र अमृतसर की जिला युवा समन्वयक आकांक्षा महावरिया ने बताया की शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दैनिक दिनचर्या में योग,खेल, कसरत इत्यादि को शामिल करना अत्यंत आवश्यक है, इससे लगभग 50% रोग हमारे शरीर से दूर रहते है और उन्होंने लोगो से  अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए कोरोना सम्बंधित सभी सावधानिया बरतते हुए  इस अभियान में बड चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की ।

 


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads