अमृतसर 1 सितंबर ( पवित्र जोत) – दलित विद्यार्थियों के पोस्ट मैट्रिक वजीफे घोटाले के मामले में आज आम आदमी पार्टी द्वारा अमृतसर में मंत्री साधु सिंह धर्म सोत और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला जलाया गया और जोरदार प्रदर्शन किया गया । इस मौके पर विशेष तौर पर आप विधायिका बलजिंदर कौर और सरबजीत कौर मनूके पहुंचे।। इस मौके सीनियर नेता रजिंदर पलाह ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को इस घपला करने वाले मंत्री साधू सिंह को तुरंत मंत्री पद से हटाना चाहिए। यदि मुख्यमंत्री ऐसा नहीं करते तो आम आदमी पार्टी इस संघर्ष को और तेज करेगी इस मौके उनके साथ शहर की समूची लीडरशिप सीनियर नेता रविंदर हंस एडवोकेट प्रदीप तेजी पदम एंथनी प्रितपाल सिंह मुखविंदर सिंह रोहित शर्मा कुलवंत वडाली सहित अन्य वालंटियर उपस्थित थे













