भाजपा का कार्यकर्त्ता ना रुकेगा ना झुकेगा, पंजाब के हितो के लिए भाजपा का सरकार के विरुद्ध जारी रहेगा संघर्ष : अश्वनी शर्मा

Spread the love

 

कैप्टन की ओछी राजनीति पर अश्वनी शर्मा ने भरी हुंकार 

अमृतसर: 14 सितम्बर ( पवित्र जोत )कैप्टन अमरिंदर व प्रदेश की कांग्रेस सरकार के इशारे पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा सहित अन्य भाजपा नेताओं पर पुलिस द्वारा दर्ज किये गए मामलों पर कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहाकि कैप्टन अमरिंदर सिंह व उनकी कांग्रेस सरकार बौखला चुकी है, तभी तो ऐसी ओछी राजनीती पर उतर आई है I अपने घरों में बैठ कर चार लोगों के साथ बातचीत करने वालों पर भी पुलिस अपने राजनितिक आकाओं को खुश करने के चक्कर में मामले दर्ज कर रही है I

अश्वनी शर्मा ने कहाकि भाजपा द्वारा पंजाब में जहरीली शराब से हुई मासूम लोगों की मौतों, प्रदेश में लॉक-डाउन के दौरान नाजायज शराब की हुई बिक्री तथा प्रदेश के राजस्व को हुए 5600 करोड़ रूपये के घाटे, केंद्र सरकार द्वारा पंजाब की गरीब व जरूरतमंद जनता के लिए भेजे गए राशन में घोटाले, कांग्रेसियों द्वारा किये गए छात्रवृति घोटालों, जहरीली शराब, रेत माफिया, माइनिंग घोटाले, पी.पी.ई. किट घोटाले तथा जनता को कोविड-19 के दौरान कांग्रेस सरकार द्वारा दी गई बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं के विरुद्ध आवाज उठाने पर कैप्टन अमरिंदर सिंह तथा कांग्रेसी नेताओं ने राजनीतिक द्वेष के कारण बदले की भावना से कांग्रेस सरकार के इशारे पर पुलिस ने भाजपा नेताओं पर मामले दर्ज किये हैं I

अश्वनी शर्मा ने कहाकि कांग्रेसी नेताओं के लिए पंजाब की कांग्रेस सरकार के नियम व कानून अलग हैं और विपक्ष व जनता के लिए अलग I उन्होंने कहाकि कांग्रेस के नेता उद्धघाटन करें या कोई सभा करें तो उन पर कोई मामला दर्ज नहीं किया जाता और अगर विपक्ष के नेता अपने कार्यकर्ताओं से उनके घर मिलने जाते हैं या वहां बैठ कर बातचीत करते हैं तो उन पर वहां के कांग्रेसी नेता के इशारे पर मामला दर्ज कर दिया जाता है I शर्मा ने कहाकि अगर आम जनता या विपक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह या कांग्रेस सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, तो उसके खिलाफ वहां के कांग्रेसी नेताओं के इशारे पर मामला दर्ज कर उसे मानसिक या शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है I पिछले कुछ महीनों में प्रदेश में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं I

अश्वनी शर्मा ने कहाकि कांग्रेस की कैप्टन सरकार की ऐसी निम्न स्तर की राजनीति से भाजपा का कार्यकर्ता न रुकेगा न झुकेगा और पंजाब व पंजाबियत के हितों के लिए जनता की आवाज को बुलंद करते हुए कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा के संघर्ष निरंतर जारी रहेगे I शर्मा ने कहाकि अब कांग्रेसियों की यह गुंडागर्दी ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी, क्यूंकि जनता अब कांग्रेस के कारनामों के बारे बहुत अच्छी तरह से जान चुकी है और आने वाले चुनाव में इसका जवाब देने की तैयारी कर चुकी है


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads