सभी वर्गों को दिया गया प्रतिनिधित्व : अश्वनी शर्मा

Spread the love

 

 

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की तीसरी सूची घोषित I

  

चंडीगढ़/अमृतसर:  08 नवम्बर  (   पवित्र जोत) : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने प्रदेश में पार्टी का विस्तार करते हुए, पार्टी को मजबूती प्रदान करने तथा पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुँचाने व प्रदेश में पार्टी के प्रचार व प्रसार करने हेतु प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों, प्रदेश भाजपा के स्थायी सदस्यों व विशेष आमंत्रित सदस्यों के नामो की घोषणा की है। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों में बरनाला से सोमनाथ सहोरिया, फरीदकोट से शाम सुंदर मंगी, फतेहगढ़ साहिब से देवी दयाल पराशर, होशियारपुर से विजय अग्रवाल, जालंधर शहरी से राजू मघो, लुधियाना शहरी से बिक्रम सिधु व संजय कपूर, मोहाली से विनीत जोशी, पटियाला देहाती दक्षिणी से रमेश कुमार कुक्कू तथा खन्ना से अनुज छरिया को नियुक्त किया गया है I

               अश्वनी शर्मा ने प्रदेश भाजपा में स्थायी आमंत्रित सदस्यों के रूप में पठानकोट से कुलभूषण मिन्हास, पटियाला शहरी से अरुण गुप्ता तथा मनसा से सुखदेव सिंह फ़रमाई को नियुक्त किया गया है I

               अश्वनी शर्मा ने प्रदेश भाजपा में विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में अमृतसर देहाती से सुभाष कुमार व सुबेग सिंह गिल, अमृतसर शहरी से शिवनाथ काला, डॉ. रीटा गुलाटी, हरप्रीत सिंह ग्रोवर, शशि गिल, तरविंदर बिल्ला, हर्ष खन्ना व क्रिशन गोपाल बिल्ला, बरनाला से एडवोकेट राकेश सिंगला व गुरशरण सिंह, बठिंडा देहाती से सतपाल सिंह चौहान व मोहिंदर कुमार, बठिंडा शहरी से लाजपत राय गोयल व नीरज कुमार जौड़ा, फरीदकोट से परमजीत सिंह, आशु गुप्ता व सतपाल गोयल, फाजिल्का से देव राज मोंगा, रवि सेतिया, कृष्ण नागपाल, डॉ. रमेश वर्मा व सतीश सेतिया, फिरोजपुर से देव शर्मा व सुशिल कुमार गुप्ता, होशियारपुर से गोपी चन्द, विजय सूद, सुनील खन्ना, हरभजन सिंह, अविनाश शर्मा, इन्दरजीत सिंह सिकरी व आनंद्वीर सिंह, जगराओं से अंकुश धीर व सुमित शास्त्री, जालंधर देहाती (उत्तरी) से मुकेश ददरा, क्रांति शर्मा, मंदीप बख्शी, राम तीर्थ पासी व हरदीप सिंह, जालंधर शहरी से अमित तनेजा व अन्नू भारद्वाज, कपूरथला से सुभाष जैन व मनोहर लाल ग्रोवर, खन्ना से अनिल गुप्ता, सुशील लूथरा व हरसिमरत जीत सिंह रिची, लुधियाना शहरी से सुदर्शन शर्मा, चरणजीत सिंह भार्गव, जसवंत सिंह छापा व वरिंदर शर्मा, मानसा से प्रेम कुमार बख्शीवाला व राकेश कुमार जिन्दल, मोगा से गुरमेल सिंह सरां व राकेश भाटिया, मोहाली से दीप ढिल्लों, लाजवंत सिंह विवेक व ऐकता नागपाल, मुक्तसर से गुरसेवक सिंह सेखों, मुकेरियाँ से जरनैल सिंह, महेश्वर सिंह व परमजीत सिंह, नवांशहर से शिव तेजपाल व सुरेश अग्निहोत्री, पठानकोट से परवीन मन्हास, पटियाला देहाती दक्षिणी से विनोद कालरा व रमेश कुमार मिश्रा, पटियाला शहरी से अमर चन्द दाबी, मोनिका शर्मा व बलवंत राय, पटियाला देहाती उत्तरी से प्रवीन छाबड़ा, रामेश्वर शर्मा, मेजर सिंह रंगिया व राम सिंह, संगरूर-1 से ललित कुमार गर्ग व विजय गोयल, संगरूर-2 से दीवान चन्द गोयल, सुनील कान्त व केवल कृष्ण सिंगला तथा रोपड़ से गिरिजा शंकर दिवेदी, बलजिंदर पाल सोनी व राकेश शर्मा को नियुक्त किया गया है I

               अश्वनी शर्मा तथा जीवन गुप्ता ने नवनियुक्त पदाधिकरियों को शुभकामनाएं देते हुए कहाकि पार्टी में संतुलित व्यवस्था बनाये रखने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को सन्मान देते हुए व कर्मठ कार्यकर्ताओ को पार्टी के प्रति निष्ठां व लगन को देखते हुए प्रदेश कार्यकारणी में स्थान दिया गया है। शर्मा ने कहाकि भाजपा ही एकमात्र राजनीतिक दल है जिसमे परिश्रम करके पार्टी का ध्वज बुलंद करने वाले को उचित पदो से नवाज़ा जाता है यही कारण है की भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ी सदस्यों की संख्या वाला राजनीतिक दल है, और आज देश का हर वर्ग भाजपा की जनहितेषी नीतियों व विकास के साथ जुड़ना चाहता है।


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads