एकनूर सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित कैंप में खूनदानियों ने दिखाया उत्साह

Spread the love

62 लोगों ने किया खून दान
मैडीकल कैंप में मरीजों का चैकअप करके दी फ्री दवायें
अमृतसर, 23 नवंबर ( पवित्र जोत) : राष्ट्रीय नौजवान सोशल एंड स्पोर्ट्स सोसायटी के धार्मिक यूनिट एकनूर सेवा ट्रस्ट की ओर से पारस हाई स्कूल इंद्रा कालोनी मजीठा रोड अमृतसर में खूनदान व मैडीकल कैंप लगाया गया। स्व: प्रिंसीपल रिखी राम जी की याद में समर्पित कैंप में 62 लोगों ने खून दान करके मानवता की सेवा की। अदलखा ब्लड बैंक की टीम द्वारा विशेष तौर पर सेवायें भेंट की गईं। नाक, कान, गले की बीमारियों के माहिर डॉक्टर सुमन सिंगला ने मरीजों का चैकअप किया व कपिल शर्मा द्वारा मरीजों को फ्री दवायें दी गईं। संस्था के अध्यक्ष अरविन्द्र वड़ैच की अध्यक्षता में आयोजित कैंप में भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेश महाजन, भाजपा जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौतम अरोड़ा, हरविन्द्र संधू, पप्पू महाजन, मंडल अध्यक्ष कपिल शर्मा, वार्ड नं: 13 से भाजपा की इंचार्ज लवलीन वड़ैच, एस.सी. मोर्चा के वार्ड अध्यक्ष प्रेम पहलवान मुख्य मेहमान उपस्थित हुए। मेहमानों ने संस्था द्वारा किए जा रहे समाज सेवी कार्यों की प्रशंसा करते हुए समूह सदस्यों को बधाई का पात्र बताया। उन्होंने कहा कि किसी को नई जिंदगी प्रदान करने के लिए खून दान कैंप लगाना पुण्य का कार्य है। अरविन्द्र वड़ैच, जतिन्द्र अरोड़ा, अमन भनोट, रमेश चोपड़ा, शिव कुमार मल्ली, जतिन्द्र मंगोत्रा, जसपाल सिंह ने मेहमानों को मोमैंटो व सिरोपा भेंट करके सम्मानित किया। संस्था के अध्यक्ष अरविन्द्र वड़ैच ने कैंप में सहयोग देने वाले साथियों व वार्ड वासियों का आभार व्यकत करते कहा कि हमारे पूर्व कैंप में 42 लोगों ने खून दान किया था परंतु इस कैंप में 62 दानियों ने खून दान करके उन लोगों के मुंह बंद कर दिए जो कैंप को विफल करने के लिए रास्ते में रोड़े अटका रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था समाज सेवी कार्यों के लिए हमेशा तैयार बर तैयार है। इस अवसर पर अवतार ङ्क्षसह, गुलशन कुमार, राजिन्द्र धानिक, जतिन्द्र, विकी, भव्य कोहली, कुलदीप कलसी, सुभाष शर्मा, विजय कुमार, विशू, अशोक कुमार, संजीव शर्मा, दीपक शर्मा, विशाल शर्मा, आशू शर्मा, पवित्रजोत, किशोर रैना, आकाशमीत वड़ैच, अमनदीप सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads