आम आदमी पार्टी 2022 में बनाएगी सरकार-राघव चड्ढा

Spread the love

 

कैप्टन अमरिंदर ने पंजाब के लोगों से किया धोखा, सभी वायदों से पलटे

अमृतसर, 1 जनवरी (राजिंदर धानिक) :
पंजाब में 2022 में होने वाली विधान सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी बड़ी जीत प्राप्त करके सरकार बनाएगी। पंजाब को अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकार ने बारी-बारी सत्ता में रहते हुए लूटा व बर्बाद किया है। अब पंजाब के लोगों ने मन बना लिया है कि पंजाब को तरक़्क़ी के रास्ते पर सिर्फ एक पार्टी ही लेकर जा सकती है, इस बार वह आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएंगे। इन विचारों का प्रगटावा नव-नियुक्त सह-इंचार्ज राघव चड्ढा ने प्रेस कान्फ्रैंस के दौरान किया। राघव चड्ढा सह-इंचार्ज के तौर पर जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार पंजाब दौरे पर आए हुए हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के लोगों से धोखा किया है। चुनाव से पहले कांग्रेस ने किसानों का सारा कर्ज माफ करने, घर-घर नौकरी देने, 4 हफ्तों में नशा खत्म करने के इलावा अन्य अनेकों वायदे किये थे, परन्तु कोई भी वायदा पूरा नहीं किया। कैप्टन सत्ता के नशे में अपने लोगों को भूलने के साथ-साथ पंजाब की जनता के साथ किए वायदे भी भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि जमीन छीनने वाले काले कानून सम्बन्धित बनी हाई पावर कमेटी का मैंबर होते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसानों के साथ गद्दारी करते हुए इस कानून को सहमति दी। उन्होंने कहा कि चाहिए तो यह था कि कृषि प्रधान प्रदेश का मुख्यमंत्री होते हुए विरोध करते और कमेटी का बायकॉट करके लोगों को इन काले कानूनों के बारे में बताते।
बादल दल पर बरसते उन्होंने कहा कि जब यह काले कानून आए तो कुर्सी के लालच में बादल दल केंद्र की मोदी सरकार का हिस्सा रहा। बिल आने के बाद इन काले कृषि कानूनों का गुणगान करता रहा। जब यह संसद में पास होने के बाद कानून बने तो भी बीबी हरसिमरत कौर बादल केंद्रीय मंत्री बनी रही, परंतु जब लोगों में गुस्सा देखा तो मजबूरी में दुखी मन के साथ अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि आज बादल दल ऐसी पार्टी है, जिस को देश भर से सबसे अधिक नफरत की जा रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस, बादल दल ने पंजाब के लोगों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब को फिर से खुशहाल बनाने व पंजाब को अंधकार से निकालने के लिए पंजाब वासियों को आम आदमी पार्टी से ही उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को पता है कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार ने किसी विशेष व्यक्ति के लिए नहीं लोगों के लिए काम किया है। ख़ास कर केजरीवाल सरकार ने सेहत और शिक्षा क्षेत्र में जो काम किया है उस से लोग बहुत प्रभावित हैं।
उन्होंने कहा कि आज दिल्ली की सरहदों पर आंदोलन कर रहे किसानों के लिए केजरीवाल सरकार एक सेवादार के तौर पर काम कर रही है। जिसके चलते पार्टी के नेताओं के घर पर भाजपा के गुंडों की ओर से हमले किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सीधे तौर पर कह दिया है कि आखिरी सांस तक किसानों की सेवा में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। पंजाब में मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने सम्बन्धित पूछे जाने पर कहा कि पार्टी की तरफ से जल्दी ही बता दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब की जनता में से ही कोई होगा। ऐसा व्यक्ति का नाम मुख्यमंत्री के पद के लिए होगा जिस पर पंजाब की जनता को मान हो।
प्रदेश प्रधान और सांसद भगवंत मान ने कहा कि मोदी सरकार आज कोरोना की आड़ में सवालों के जवाब देने से भागती हुई पार्लियामेंट सत्र नहीं बुला रही, जबकि दूसरी ओर भाजपा हजारों की संख्या में लोगों का इक्क_ कर रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पहले दिन से ही केंद्रीय काले कानूनों के खिलाफ डटकर विरोध कर रही है और आगे जारी रहेगा।
नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की ओर से 2017 में हुए चुनाव नें में लोगों ने विपक्ष की जिम्मेदारी दी, जिसको पार्टी ने बख़ूबी निभाया है और अब 2022 में ‘आप’ पंजाब में सरकार बनाएगी।
इस मौके विपक्ष की उप नेता सरबजीत कौर माणूंके, विधायक कुलतार सिंह संधवां, अमन अरोड़ा, प्रो. बलजिन्दर कौर, गुरमीत सिंह मीत हेयर, रुपिन्दर रूबी, जै कृष्ण सिंह रोड़ी, मनजीत सिंह बिलासपुर, कुलवंत सिंह पंडोरी, मास्टर बलदेव सिंह, अमरजीत सिंह सन्दोआ, जगतार सिंह जग्गा, पार्टी के प्रदेश महा सचिव हरचन्द सिंह बरसट के इलावा अन्य नेता उपस्थित थे


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads