नगर सुधार ट्रस्ट में हो रहे भर्ती घोटाले की हो निष्पक्ष जांच: सुरेश महाजन

Spread the love

अमृतसर, 27 मई (अकाशमीत) भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष व नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन सुरेश महाजन ने अमृतसर नगर सुधार ट्रस्ट में हो रहे भर्ती घोटाले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए प्रदेश चीफ सैक्टेरी लोकल बॉडी संजय कुमार तथा डाइरेक्टर लोकल बॉडी भूपिंदर सिंह से बात कर इस भर्ती घोटाले के मामले की विस्तृत जानकारी दी तथा इस मामले की निष्क्षता से जांच करने के लिए मांग कर उचित मापदंडों से कारवाई कर नियमों के अनुसार भर्ती प्रक्रिया पूरी करवाने की बात कही। सुरेश महाजन ने कहा कि अमृतसर नगर सुधर ट्रस्ट में 6 सेवादार व बेलदारों के पदों पर होने वाली भर्ती के नाम पर घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से 25 बेलदार व सेवादार कोंटरेक्ट बेस पर काम कर रहे हैं उन्हें पक्का करने की बजाय नगर सुधार ट्रस्ट नई भर्ती करने पर तुला हुआ है। उन्होंने कहाकि नई भर्ती प्रक्रिया के नियमों के मुताबिक समाचारपत्र में इश्तिहार देकर 21 दिन के बाद नई भर्ती प्रक्रिया को शुरू किया जा सकता है, लेकिन नगर सुधार ट्रस्ट अमृतसर ने 16 मई के लोकल समाचार पत्र में इश्तिहार देकर 28 मई को भर्ती प्रक्रिया रख दी है, जबकि इस भर्ती प्रक्रिया के लिए नियमानुसार 21 दिन अनिवार्य हैं।
सुरेश महाजन ने इस भर्ती घोटाले संबंधी प्रदेश चीफ सैक्टेरी लोकल बॉडी संजय कुमार तथा डाइरेक्टर लोकल बॉडी भूपिंदर सिंह से बात कर मांग की कि अमृतसर नगर सुधार ट्रस्ट में हो रहे भर्ती घोटाले में किन-किन अधिकारीयों की मिलीभगत से अंजाम दिया जा रहा है इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा आरोपी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कारवाई की जानी चाहिए।


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads