भाजपा ने तरुण चुग को 39 केंद्रीय मंत्रियो की जन आशीर्वाद यात्रा का संयोजक बनाकर पंजाब का मान बढ़ाया 

Spread the love

अमृतसर 11 अगस्त (राजिंदर धानिक) :  भारतीय जनता पार्टी पंजाब कार्यकारिणी सदस्य व् टी वी, पैनेलिस्ट हेमंत मेहरा पिंकी, प्रदेश भाजपा के मीडिया सह प्रमुख गौरव महाजन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तलविंदर बिल्ला, सतीश अग्रवाल, पंजाब सफाई कर्मचारी कमिशन के पूर्व सदस्य गोप चंद, मंडल महामंत्री सुनील सहगल ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा की भाजपा हाईकमान द्वारा राष्ट्रीय महामंत्री, पंजाब के सपूत व् अमृतसर के धरतीपुत्र तरुण चुघ को 19 प्रदेशों में 265 जिलों से होकर गुजरने वाली भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का संयोजक बनाने पर पंजाब की जनता व् समूह कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है। 19567 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान 1663 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।

भाजपा नेताओ ने कहा की नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रियो का विपक्ष द्वारा दोनों सदनों में उनका परिचय न कराने देने के विरोधस्वरूप भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा का विशाल स्तर पर आयोजन कर रही है।

भाजपा नेताओ ने कहा की भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा की प्रेरणा से चलने वाली इस यात्रा में मोदी सरकार के सभी नए बने 39 मंत्री देश की जनता का आशीर्वाद लेने के लिए यात्रा निकालेंगे।

भाजपा नेताओ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ने पंजाब के सपूत तरुण चुग को इस यात्रा का संयोजक बनाकर पंजाब की जनता विशेषकर युवाओं का हौसला बढ़ाया है। उन्होंने कहा की यह यात्रा 16 अगस्त से लेकर 21 अगस्त तक चलेगी। जिन राज्यों से यह यात्रा गुजरेगी वहां के भाजपा के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी के सांसद व विधायक नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रियों के साथ शामिल रहेंगे। मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर घर पहुंचाने में यह जन आशीर्वाद यात्रा मील का पत्थर साबित होगी।

भाजपा नेताओं ने कहा की पार्टी द्वारा महत्वपूर्ण देशव्यापी जन आशीर्वाद यात्रा का राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग को संयोजक बनाना बड़े गर्व का विषय है तथा ऐसे जुझारू, कर्मठ, गतिशील नेता तरूण चुघ को जिम्मेवारी दे कर युवाओं व् कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देने का महत्वपूर्ण कदम उठाया है।


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads