अमृतसर (पवित्रजोत): मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू द्वारा वार्ड नंबर 43 के इलाका आज़ाद नगर सुल्तानविंड रोड में ट्यूबवैल लगाने के काम का उदघाटन किया गया। मेयर ने इस उद्घाटन के अवसर पर संबोधित करते हुए कहा शहर में शुरू किये गए विकास कार्यों की श्रृंखला में आज इस इलाके में ट्यूबवैल लगाने के काम की शुरूआत की गई है जिसके साथ आने वाले दिनों में पीने वाले पानी की किल्लत दूर होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार हर तरह की प्राथमिक सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है और विकास के पक्ष से कोई भी गली-मोहल्ला-बाज़ार वंचित नहीं रहने दिया जायेगा और न ही विकास कामों के लिए फंडों की कोई कमी आने दी जायेगी। इस अवसर पर उनके साथ पार्षद महेश खन्ना, पार्षद जरनैल सिंह भुल्लर, अमीर सिंह घुल्ली, जसमीत सिंह सोढी, चरनदीप सिंह, जगमीत सिंह, राजबीर सिंह व इलाका निवासी उपस्थित थे।













