April 30, 2025 10:45 pm

अश्वनी शर्मा ने मोदी सरकार 2.0 के एक वर्ष के कार्यकाल को जनता तक पहुँचाने के लिए “जन सम्पर्क अभियान” का किया शुभारम्भ

Spread the love

18 जून से 30 जून तक मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर जन-जन तक पहुंचेंगे भाजपा कार्यकर्ता: अश्वनी शर्मा

चंडीगढ़, 17 जून: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने केंद्र की मोदी सरकार 2.0 के एक वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर मोदी सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों को लेकर जनता के समक्ष ले जाने तथा इन उपलब्धियों के बारे में उन्हें जागरूक करने के लिए पूरे प्रदेश में “जन सम्पर्क अभियान“ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश भाजपा महामंत्री जीवन गुप्ता, सुभाष शर्मा तथा मलविंदर सिंह कंग भी उपस्थित थे। यह “जन सम्पर्क अभियान“ 18 जून से प्रारम्भ होकर 30 जून तक चलेगा। इस बारे में कार्यक्रम संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदेश भाजपा महामंत्री जीवन गुप्ता ने दी।
जीवन गुप्ता ने बताया कि इस दौरान भारतीय जनता पार्टी पंजाब के जुझारू कार्यकर्ता दो-दो के ग्रुप में प्रदेश के 14 लाख परिवारों के घरों तक प्रधानमंत्री द्वारा जनता के नाम जारी किये गए पत्र तथा उनकी एक वर्ष की उपलब्धियों तथा प्राप्तियों को लेकर जायेंगे तथा उन्हें जागरूक करेंगे। गुप्ता ने बताया कि इस अभियान के दौरान कोरोना महामारी को देखते हुए शारीरिक दूरी तथा अन्य जरूरी सरकारी मापदंडों का विशेष ध्यान रखा जायेगा।
जीवन गुप्ता ने बताया कि देश भर में चल रही कोरोना महामारी की गंभीरता को मद्देनजर रखते हुए भाजपा अपने अधिकतम राजनीतिक कार्य सोशल मीडिया के माध्यम से कर रही है। इसके चलते वीडियों कांफ्रेंसिंग के मध्यम से रैलियों की शुरुआत की गई है। गुप्ता ने बताया कि 27 जून को एक प्रदेश स्तरीय बड़ी रैली वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ होगी, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा करेंगे तथा इसमें केंद्र के नेताओं के अलावा प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता भी शामिल होंगे। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ता सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म का भी इस्तेमाल कर जनता को जागरूक करेंगे।


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads