जेटली के राजनीतिक गुणों का अपने तो क्या विपक्षी दल भी मानते थे लोहा : अश्वनी शर्मा 

Spread the love

पंजाब व पंजाबियों के गहन चिन्तक थे जेटली जी : शर्मा
अरुण जेटली को उनकी प्रथम पुण्यतिथी पर भाजपाईयों ने किये श्रद्धासुमन अर्पित I
अमृतसर : 24 अगस्त (    ), भारतीय राजनीति के चाणक्य, कुशल संगठनकर्ता, कुशल राजनीतिज्ञ, ओजस्वी वक्ता, सरल, सहज व सौम्य व्यक्तित्व के धनी पूर्व वित्तमंत्री श्रधेय श्री अरुण जेटली की पहली पुण्यतिथी पर जहाँ सारा देश उन्हें नमन कर रहा है, वहीँ जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेश महाजन की अध्यक्षता में अमृतसर के भाजपा कार्यलय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय अरुण जेटली को अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये I  इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा स्वर्गीय अरुण जेटली को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए उपस्थित हुए I कोरोना की गम्भीरता को देखते हुए इस कार्यक्रम का वर्चुअल रूप से सीधा प्रसारण किया गया I इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ, राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक, प्रदेश भाजपा महामंत्री जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा व मलविंदर सिंह कंग ने भी जेटली जी को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये I
अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को स्वर्गीय अरुण जेटली का जीवन राष्ट्र व समाज की सेवा में अर्पित रहा I उनका सारा जीवन व व्यक्तित्व कार्यकर्ताओं के लिए अनुकरणीय है I उन्होंने कहाकि अरुण जेटली जी हमारी स्मृतियों में अमर हैं I उन्होंने अपना सारा जीवन देश, समाज व पार्टी को समर्पित किया हुआ था I अरुण जेटली ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत दिल्ली विवि के छात्र संघ के अध्यक्ष के रूप में की थी । इसके उपरंत जेटली ने राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में कार्य करते हुए पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुँचाया I राजनीति के अलावा वो एक बहुत सफ़ल वकील भी थे I
अश्वनी शर्मा ने बताया कि वित्तमंत्री रहते हुए उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को पटरी  पर लाने के लिए देश हित्त में कई अहम फैसले लिए, जिसके चलते भारत की अर्थव्यवस्था में सुधार  और भारत की विकास दर 8 प्रतिशत पर पहुँची I जेटली जी के निर्णयों के चलते देश ने विश्व पटल पर अपना नाम रोशन किया । जेटली ने अपने जीवन में अपने कार्यकाल के दौरान अपने घर के कर्मचारियों तथा उनके पारिवारिक सदस्यों का अपने परिवार की तरह ध्यान रखा और उन्हें उनके जीवन में ऊँचाइयों तक पहुँचने में हर मदद की I
अश्वनी शर्मा ने बताया कि जेटली का पंजाब व अमृतसर से बहुत लगाव था और उनके द्वारा पंजाब के विकास सहित अमृतसर की जनता को आई.आई.एम्., शहर की कई विकासकारी योजनाओं के अलावा कई अन्य तोहफे दिए गए, जिसका जनता आज भी भरपूर लाभ ले रही है I जेटली के कार्यकाल में भाजपा ने समूचे देश में सर्वाधिक तरक्की की और जेटली ने मोदी के साथ मिल कर देश को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया I आज भारत का नाम विश्व पटल पर स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जा चुका है I लेकिन जेटली जी के अकस्मात निधन से पार्टी के साथ-साथ जनता को भी बहुत गहरा आघात लगा, जिसकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती I
अश्वनी शर्मा ने कहाकि “पंजाब, पंजाबियों और अमृतसर वासियों सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि वे अरुण जेटली के सपने को पूरा करने के लिए मिलकर काम करें।” शर्मा ने सभी को जेटली के दर्शाए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया I
इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. बलदेव राज चावला, प्रो. लक्ष्मीकांता चावला, अनिल जोशी, बख्शी राम अरोड़ा, राजिंदर मोहन सिंह छीना, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राकेश गिल, सचिव राजेश हनी, रीना जेटली, राहुल महेश्वरी, जनार्दन शर्मा, नरेश शर्मा, लाविंदर बंटी, कंवर जगदीप सिंह, जिला महामंत्री राजेश कंधारी, सुखमिंदर पिंटू, अजय अरोड़ा, बलदेव राज बग्गा, संजय शर्मा, जुगल किशोर गुमटाला, केवल कुमार, मानव तनेजा, डॉ. राकेश शर्मा, कुमार अमित, हरविंदर सिंह संधू, अविनाश शैला, चंदर शेखर शर्मा, एकता वोहरा, अलका शर्मा, श्रुति विज, ओम प्रकाश अनार्य, मनोहर सिंह, रघु शर्मा, मोहित महाजन, संजय कुंद्रा, सतपाल डोगरा, अनमोल पाठक, तरुण अरोड़ा आदि ने भी जेटली जी को अपे श्रद्धासुमन अरिप्त कियेI

Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads