पूर्व मंत्री अनिल जोशी ने नवनियुक्त भाजपा पदाधिकारियों को किया सम्मानित

Spread the love

अमृतसर, 1 जून (पवित्रजोत) पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा घोषित की गई प्रदेश की टीम और जिला अध्यक्ष सुरेश महाजन द्वारा घोषित की गई जिला पदाधिकारियों की टीम को पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब अनिल जोशी ने अपने निवास स्थान पर सम्मानित कर उन्हें शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ, वरिष्ठ भाजपा नेता रजिंदर मोहन सिंह छीना, संजीव खन्ना, जिला अध्यक्ष सुरेश महाजन, प्रदेश सचिव राजेश हनी, राहुल महेश्वरी, रीना जेटली, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी जनार्दन शर्मा, प्रदेश कार्यकारी सदस्य नरेश शर्मा, जुगल किशोर गुमटाला, जिला महामंत्री सुखमिंदर सिंह पिंटू, राजेश कंधारी, उपाध्यक्ष मानव तनेजा, चंदर शेखर शर्मा, जरनैल सिंह ढोट (पार्षद), डॉ. राम चावला, सरबजीत सिंह शंटी, डॉ. राकेश शर्मा, जिला सचिव अमन ऐरी (पार्षद), राजीव शर्मा डिम्पी, रघु शर्मा, ओम प्रकाश अनार्य, ऐकता वोहरा, सपना भट्टी, मनोहर सिंह, मनीश शर्मा, श्रुति विज, कोषाध्यक्ष मोहित महाजन, प्रचार सचिव संजय कुंद्रा, कार्यलय सचिव सतपाल डोगरा विशेष रूप से मौजूद थे और उन्हें पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब अनिल जोशी ने सम्मानित कर शुभकामनाएं दी।
जोशी ने कहा कि आने वाले समय में विधानसभा चुनाव सर पर है और प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और जिलाध्यक्ष सुरेश महाजन द्वारा नियुक्त किए गए सभी पदाधिकारियों को बहुत अहम दायित्व मिला है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते हुए निरंतर पार्टी की दिन रात एक कर सेवा करेंगे और पार्टी नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के सेवादार है और पार्टी द्वारा उनकी जो भी जहां भी ड्यूटी लगाई जाएगी वह आखरी सांस तक पार्टी द्वारा दी गई सेवा को निभाएंगे ।
इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि आज पार्टी दो सीटों से देश में पूर्ण बहुमत तक पहुंची है और विश्व भर में सबसे ज्यादा सदस्यता वाली पार्टी बनी है जिसका सेहरा सभी देव तुल्य कार्यकर्ताओं को जाता है।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजिंदर मोहन सिंह छीना ने जहां तक की सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी वहीं जोशी को बधाई दी जिन्होंने आज पहल करते हुए जहां सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित कर उन्हें शुभकामनाएं दी है।
इस मौके पर सुरेश महाजन ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और जोशी द्वारा उनकी टीम को दिए गए इतने मान सम्मान के लिए उनका धन्यवाद किया।


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads