अश्वनी शर्मा द्वारा नगर कमेटियों के चुनावों हेतु इन्चार्जों व प्रदेश संयोजकों की नियुक्ति  

Spread the love

  

 

अमृतसर /चंडीगढ़: 1 दिसंबर ( राजिंदर धानिक ): प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा पंजाब मे आगामी दिनों में होने वाले नगर कमेटियों के चुनावों हेतु इन्चार्जों व प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों की नियुक्ति की है I इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा प्रदेश में होने वाले निगम कमेटियों के चुनाव प्रबन्धन हेतु चुनाव इन्चार्जों तथा प्रदेश संयोजकों की नियुक्ति की है I

जीवन गुप्ता ने बताया कि बरनाला से विजय सिंगला, फरीदकोट से सुखपाल सिंह सरां, कोटकपूरा से ओम प्रकाश मिधा, नकोदर से आनंद शर्मा, मानसा से प्रवीन बंसल, डेरा बस्सी से जगदीप सिंह सोढ़ी, खरड से विनीत जोशी, जीरकपुर से गुरतेज सिंह ढिल्लों, लालडू से एस.के. देव, नया गाँव से कमल सेतिया, मलौट से मोहित गुप्ता, मुक्तसर से दयाल सोढ़ी, नवां शहर से कमल चेतली, नाभा से भूपेश अग्रवाल, मलेरकोटला से गुरदेव शर्मा देबी, संगरूर से मोहिंदर भगत व सुनाम से रमेश शर्मा को ज़िम्मेवारी सौंपी गई है I

जीवन गुप्ता ने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा संगठन को प्रदेश में और मजबूती प्रदान करने हेतु प्रदेश स्तरीय अलग-अलग प्रकोष्ठों के संयोजकों की नियुक्ति की गई है I जीवन गुप्ता ने बताया कि कॉरपोरेटिव प्रकोष्ठ के संयोजक के पद पर राकेश शर्मा (मोगा), सीनियर सिटिजन प्रकोष्ठ के पद पर सीता राम शर्मा (फाजिल्का) तथा ऐजुकेटर प्रकोष्ठ के संयोजक के पद पर पंकज महाजन (बटाला) को नियुक्त किया गया है I

अश्वनी शर्मा व जीवन गुप्ता ने नव-नियुक्त इन्चार्जों व संयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहाकि सभी पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और आगामी चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे I


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads