भाजपा कार्यकर्त्ता निगम चुनावों में सरकार, प्रशासन और गुंडातत्वों से अकेला लड़ा, भविष्य में किसी भी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार भाजपा : अश्वनी शर्मा

Spread the love

 

 

भारी विरोध के बाबजूद विपरीत परिस्थियों में अकेले लड़ते हुऐ भाजपा ने किया बढ़िया प्रदर्शन : अश्वनी शर्मा

 

कांग्रेस सत्ता के बल पर सरकारी तंत्र  का दुरूपयोग कर निगम चुनाव जीत कर अपनी पीठ थपथपा रही है: शर्मा

 

चंडीगढ़/अमृतसर: 19 फरवरी (  राजिंदर धानिक ) : निगम चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा किए प्रदर्शन पर बात करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय, चंडीगढ़ में पत्रकारवार्ता में कहाकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिन विपरीत परिस्तिथियों में चुनाव लड़ा है वो उसके लिए सराहनायोग हैं। कार्यकर्ताओं ने यह चैलेंज स्वीकार किया व कार्यकर्ता सरकार की धक्केशाही व कांग्रसियों द्वारा की गई गुंडागर्दी के विरुद्ध डटकर मैदान में खड़ा रहा और उनका सामना किया। भाजपा का कार्यकर्ता अडिग है और वह इन सब से डरने वाला नहीं है। भाजपा ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और इतने विरोध के बाद भी अपने दम पर सीटें जीती हैं। यह चुनाव अपने-आप में एक भीषण संघर्ष था और भाजपा ने इसे पार किया है। इस अवसर पर उनके साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता इकबाल सिंह लालपुरा, प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता व डॉ. सुभाष शर्मा भी मौजूद थे।

अश्वनी शर्मा ने कहाकि प्रदेश की सत्तारुढ़ कांग्रेस सरकार के नेताओं व कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने नेताओं व कार्यकर्ताओं को किसानों के नाम पर जम कर गुडागर्दी करने तथा धक्केशाही करने की खुली छूट दे रखी थी, जिसके बारे में भाजपा ने समय-समय पर डी.जी.पी. पंजाब, चुनाव आयोग पंजाब तथा पंजाब के राज्यपाल को भी मिल कर तथा लिखित रूप में अवगत करवाया था, लेकिन बावजूद इसके किसी ने भी कोई भी कारवाई नहीं की। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के घरों के बाहर कांग्रेस समर्थित तत्वों द्वारा लगातार धरने-प्रदर्शन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं पर कांग्रेसियों द्वारा जानलेवा हमले, भाजपा कार्यालयों व कार्यक्रमों में पुलिस की उपस्थिति में तोड़फोड़ व हमले और पुलिस का प्रदर्शनकारी कांग्रसियों का साथ देना और लोकतंत्र की सरेआम हत्या करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रसियों द्वारा किसानी आन्दोलन के नाम पर निगम चुनाव के लिए प्रचार करने से रोकना तथा उनके कार्यालयों में जबरन घुस कर तोड़-फोड़ करना कहाँ का लोकतंत्र है?

अश्वनी शर्मा ने कहाकि कांग्रेस ने सत्ता के बल पर सरकारी तंत्र का दुरूपयोग कर निगम चुनाव जीत कर अपनी पीठ थपथपा रही है और यह सभी जानते हैं कि कांग्रसियों ने कितनी गुडागर्दी की है और कैसे चुनाव जीते हैं। जनता बहुत समझदार है और जनता ने निगम चुनाव में सत्तारुढ़ कांग्रेस की धक्केशाही व गुंडागर्दी को बहुत करीब से देखा और समझा है और आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को इसका जवाब अपने वोट की ताकत से देगी।


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads