अमरिंदर किसानों के साथ मिलकर प्रदेश की शांति भंग कर रहे : अश्वनी शर्मा

Spread the love

 

 

चंडीगढ़/अमृतसर: 6 मार्च (  पवित्र जोत ) : पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहाकि अमरिंदर सिंह व उनकी सरकार द्वरा किसानों के विरोध को हल करने में मदद करने के बजाय पंजाब में अपने सत्ता स्वार्थ के चलते किसानों को भड़काने के कदम उठाए गए हैं और लगातार उठाए जा रहे हैं।
अश्वनी शर्मा ने विधानसभा में किसानों पर पारित प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहाकि मुख्यमंत्री द्वारा इस तरह के प्रस्तावों को बार-बार अमल में लाकर, किसानों को गुमराह किया जा रहा है और केंद्र को किसानों का भ्रम दूर करने में मदद करने के बजाय किसानों को भड़काने, उसे और जटिल बनाने और गलत धारणा बनाने की कोशिश की जा रही है। शर्मा ने कहाकि अमरिंदर सिंह के इन क़दमों से राज्य में कानून-व्यवस्था की सिथि बद से बदतर हो चुकी है और राज्य को बहुत अधिक आर्थिक नुकसान हो रहा है।                     अश्वनी शर्मा ने कहाकि पंजाब में किसानों की दुर्दशा को सुधारने के लिए कुछ भी करने में विफल रहने के बाद, अमरिंदर सरकार किसानों के विरोध का समर्थन करने और भड़काने के लिए कार्य कर रही है। अमरिंदर सरकार पहले ही दिन से किसानों को बिलों के खिलाफ उकसा रही है और उन्होंने किसानों का समर्थन करने के लिए विघटनकारी तत्वों तथा उपद्रवियों को समर्थन दिया है। शर्मा ने मुख्यमंत्री को राज्य में भय और आतंक फैलाने के लिए व ध्वस्त कानून-व्यवस्था बनाने के बजाय पंजाब के विकास के लिए काम करने का सुझाव दिया।


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads