April 24, 2026 10:20 am

मुख्यमंत्री पंजाब सरकारी स्कूल अध्यापकों के हुए रुबरु

Spread the love

जिले के प्राथमिक और सेकंडरी स्कूलों में बच्चों का हुआ इजाफा -डिप्टी कमिशनर
अमृतसर 10 जून (राजिंदर धानिक)- शिक्षा की कारगुज़ारी को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से जारी की दरजाबन्दी अनुसार पंजाब को देश का सर्वोत्तम राज्य ऐलान कर दिया गया है। जिसको लेकर आज कैप्टन अमरिन्दर सिंह मुख्यमंत्री पंजाब राज्य के सरकारी स्कूल अध्यापकों के साथ आनलाइन रूबरू हुए और उनके साथ बातचीत की। इस समय अपने संबोधन में कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि उत्तरी भारत में से पहली बार किसी राज्य का शिक्षा के क्षेत्र में देश का अव्वल दर्जो का राज्य बनना पंजाबी, पंजाब और पंजाबियत के लिए मान वाली बात है।
अमृतसर के ज़िला प्रशास्निक कंपलैक्स में बनाऐ विशेष केंद्र में मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से   मनप्रीत कौर ई टी टी अध्यापिका के साथ बातचीत की और उनके विचार जाने। इस मौके डिप्टी कमिशनर  गुरप्रीत सिंह खेहरा ने बताया कि जिले के प्राथमिक और सेकंडरी स्कूलों में बच्चों का इजाफा दर्ज़ किया गया है। उन्होंने बताया कि सेकंडरी स्कूलों में 12.4 प्रतिशत बच्चे बढ़े हैं और अब कुल 122030 बच्चे सरकारी सेकंडरी स्कूलों में पढ़ रहे हैं और इसी तरह प्राथमिक स्कूलों में भी 9600 के करीब बच्चों का इजाफा दर्ज़ किया गया है।  खेहरा ने स्मार्ट स्कूलों की बात करते बताया कि जिले के 419 सेकंडरी स्कूलों में से 403 स्कूल स्मार्ट स्कूल बनाऐ जा चुके हैं और बाकी स्कूलों को भी जल्दी स्मार्ट स्कूलों का दर्जा दे दिया जायेगा। डिप्टी कमिशनर ने बताया कि इसी तरह ही प्राथमिक के 827 स्कूलों में से 790 स्मार्ट स्कूल बना दिए गए हैं।
डिप्टी कमिशनर ने बताया कि जिले के सभी स्मार्ट स्कूलों में बच्चों को डिजिटल शिक्षा मुहैया करवाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि स्कूलों के कमरों को स्मार्ट रूम बना कर उनमें ऐल.ई.डी. लगाई गई हैं और सभी स्कूलों में कंप्यूटर लैब भी तैयार की गई हैं। उन्होंने बताया कि स्कूलों में मैथ पार्क भी तैयार किये गए हैं। जहाँ बच्चे आसानी के साथ मैथ को सीख सकते हैं। खेहरा ने बताया कि बहुत मान वाली बात है कि हमारा राज्य शिक्षा के क्षेत्र में पहले नंबर पर आया है। उन्होंने कहा कि साल के अंत तक प्राथमिक स्कूलों अंदर कंप्यूटर लैबज़ स्थापित की जाएंगी जिससे बच्चों को आधुनिक तकनीक के साथ शिक्षित किया जा सके। उन्होंने बताया कि राज्य के सरकारी स्कूलों को पंजाब सरकार की तरफ से मुहैया करवाई गई सहूलतो के कारण आज बड़ी संख्या में विद्यार्थी निजी स्कूलों से हट कर सरकारी स्कूलों में दाख़िला ले रहे हैं जिस कारण सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों का विस्तार दर्ज किया गया है जो कि निरंतर जारी है।
राज्य स्तरीय ऑनलाइन मीटिंग दौरान मैडम अलका कालिया सहायक कमिशनर, ममता दत्ता चेयरमैन पंजाब खादी बोर्ड, सतिन्दरबीर सिंह ज़िला शिक्षा अफ़सर सेकंडरी, सुशील कुमार तुली ज़िला शिक्षा अफ़सर एलिमेंट्री, हरभगवंत सिंह उप ज़िला शिक्षा अफ़सर, रणजीत सिंह ज़िला इन्फर्मेशन अफ़सर, योगेश कुमार ए पी आर ओ, यशपाल ब्लाक एलिमेंट्री शिक्षा अफ़सर, परमिन्दर सिंह सरपंच ज़िला मीडिया कोआरडीनेटर, दविन्दर कुमार मंगोतरा सोसल मीडिया कुआरडीनेटर, रजिन्दर सिंह ए सी एम उपस्थित थे।


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads