भाजपा नेताओं पर हो रहे जानलेवा हमलों को लेकर अश्वनी शर्मा द्वारा पत्र लिख कर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से माँगा समय

Spread the love

 

 

चंडीगढ़/अमृतसर: 4 जुलाई (पवित्र जोत  ):  पंजाब के अलग-अलग जिलों में भाजपा नेताओं पर किसानों की आढ़ में हो रहे जानलेवा हमलों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर से पत्र लिख कर इस विषय पर संवाद हेतु समय माँगा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता ने बताया कि पिछले करीब एक वर्ष में भाजपा के कई दिग्गज नेताओं, भाजपा कार्यालयों तथा भाजपा समागमों में कांग्रेस समर्थित गुंडातत्वों द्वारा पुलिस की आँखों के सामने कातिलाना हमले कर रहे हैं। पुलिस के आँखों के सामने यह सारे हमले होने बावजूद भी पुलिस द्वारा कुछ मामलों में अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया जाता है।

          जीवन गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। पंजाब में जगल राज बना हुआ है। गैंगस्टरों द्वारा दिन-दिहाड़े हत्याएं की जा रही है, लूट की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है और पुलिस का किसी भी अप्र्धई को कोई खौफ नहीं है। यहाँ तक कि पुलिस वालों पर भी कई बार गैंगस्टरों द्वारा हमले कर उनकी हत्याएं की जा चुकी हैं। लेकिन पुलिस उनके विरुद्ध कार्यवाही को लेकर सिर्फ झूठे लारों तथा बातों के अलावा कुछ नहीं कर रही। बीते दिनों में बरनाला में भाजपा के सीनियर नेता हरजीत सिंह गरेवाल की धान की फसल को किसान संगठन की आढ़ में कुछ लोगों द्वारा जबरन ट्रैक्टर चला कर बर्बाद कर दिया गया और यह सब भी पुलिस की आँखों के सामने और नाक के नीचे किया गया, लेकिन पुलिस ने उनके विरुद्ध भी मौके पर कोई कार्यवाही नहीं की।

जीवन गुप्ता ने कहाकि प्रदेश का गृह विभाग मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पास है और वह प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं।गुप्ता ने कहाकि इन सब मामलों को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से पत्र लिख समय माँगा है।


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads