दिल्ली के लोगो को पीने का पानी तो केजरीवाल दे नहीं सके, पंजाब की जनता को क्या देंगें: अश्वनी शर्मा
भाजपा घोषणाओं में नहीं करती विश्वास, पंजाब की जनता से जो कहेगी वो करके दिखाएगी: शर्मा
अमृतसर: 8 अगस्त (पवित्र जोत ): प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने अपने अमृतसर प्रवास के दौरान मीडिया से बात करते हुए जनता राज्य सरकार को पिछले वादों की कसौटी पर परख कर इस बार फैसला करेगी। आज पंजाब को सस्ती तथा 24 घंटे बिजली की जरूरत है। कांग्रेस सरकार द्वारा फिर से चुनाव नज़दीक आते ही जनता को मुर्ख बनाने के लिए खोखले चुनावी वादों की बरसात शुरू कर दी गई है। शर्मा ने कांग्रेस सरकार से सवाल किया कि नवजोत सिद्धू द्वारा 3 रूपये यूनिट बिजली देने का जो खोखला वादा किया जा रहा है उसकी पूर्ति कैसे होगी और उसके लिए पैसा कहाँ से आएगा, क्यूंकि काग्रेस सरकार के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल खुद पंजाब का खज़ाना खाली होने की बात कबूल चुके हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा पंजाब के खाली खजाने को भरने के लिए आर्थिक मामलों के सलाहाकार मोंटेक सिंह आहलुवालिया के नेतृत्व में कमेटी बनाई थी। मोंटेक सिंह आहलुवालिया ने अपनी रिपोर्ट में मुख्यमंत्री को सारी बिजली सब्सिडी खत्म करने तथा कोई भी नई सरकारी भर्ती करने से साफ़ मना किया है। आप बता दें कि फिलहाल पंजाब पर करीब 3 लाख करोड़ रूपये का कर्ज़ है। शर्मा ने कहाकि इस बार जनता इस बार राजनीतिक पार्टियों द्वारा चुनावी वादों की पूर्ति के लिए सरकार की जिम्मेवारी सुनिश्चित करेगी।
अश्वनी शर्मा ने मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहाकि केजरीवाल ने दिल्ली की तरह पंजाब की जनता को 300 यूनिट प्रति महिना फ्री देने का ऐलान तो किया है, लेकिन दिल्ली की 84 के दंगा पीड़ित कॉलोनी के लोगों को फ्री बिजली देने का वादा करने के बाद भी उन लोगों को एक करोड़ रूपये के करीब बिल भेज दिया है। शर्मा ने कहाकि दिल्ली के लोगों को पीने का पानी तो केजरीवाल फ्री में दे नहीं सके!
अश्वनी शर्मा ने कहाकि भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने चुनावी घोषणापत्र में जो कहेगी उसे किस तरह से और कैसे तथा कितने समय में पूरा किया जायेगा इसकी सारी जानकारी भी दी जाएगी। शर्मा ने कहाकि कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में सर से लेकर पैर तक डूबी हुई है। इस भ्रष्ट सरकार को जनता इस बार सत्ता से रुखसत करके ही दम लेगी। भले ही आज कुछ राजनीतिक दल अपनी नाकामियों को छुपाने तथा अपने मंत्रियों के भ्रष्टाचार व घोटालों से जनता का ध्यान हटाने के लिए किसान आन्दोलन की आढ़ लेकर भाजपा के बढ़े जनाधार से बौखला कर भाजपा का रास्ता रोकने का प्रयास कर रहे हैं। परन्तु पंजाब की आम जनता कांग्रेस सरकार के पिछले साढ़े चार साल के कुशासन से त्राहि-त्राहि कर चुकी है और पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की झूठी लोक-लुभावन घोषणाओं के झांसे में आकर कांग्रेस को सत्ता सौंपने के अपने फैसले पर खून आँसू रो रही है।
अश्वनी शर्मा ने कहाकि आज पंजाब का हर वर्ग, उद्योग, उद्योगपति, नौजवान, सरकारी कर्मचारी भाजपा के ‘सबका साथ सबका विकास’ के नारे पर अपनी सहमती जताते हुए अपने विकास के लिए भाजपा को ही विकल्प के रूप में देख रहा है। क्यूंकि भाजपा की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। भाजपा ने अपने शासित राज्यों व केंद्र सरकार में जनता के विकास के लिए जो भी कहा है वो करके दिखाया है। इसी तरह पंजाब की जनता अगर भाजपा को सेवा का अवसर प्रदान करती है तो पंजाब की नुहार बदलने तथा जनता के विकास के लिए भाजपा जो कहेगी वो करके दिखाएगी। भाजपा का सत्ता में आना इस बात का सबूत है आज बड़ी संख्या में पंजाब की जनता भाजपा परिवार में शामिल हो रही है।













