अश्वनी शर्मा ने प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक ढांचे का किया विस्तार

Spread the love

प्रदेश प्रवक्ता, टी.वी. डिबेट पैनलिस्ट, प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक व जिलाध्यक्ष किए घोषित

चंडीगढ़/अमृतसर: 9 अगस्त (पवित्र जोत   ): भारतीय जनता पार्टी पंजाब ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूती प्रदान करने हेतु नई नियुक्तियां की हैं। इस कड़ी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा प्रदेश प्रवक्ता, टी.वी. डिबेट के लिए पैनलिस्ट, प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक व जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां की है।

प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में भाजपा की स्थिति और सुदृढ़ करने हेतु प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने प्रदेश प्रवक्ता के पद पर अमनजोत कौर रामूवालिया, टी.वी. डिबेट के लिए पैनलिस्ट के चेतन मोहन जोशी, पूर्व सर्विसमैन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक के पद पर सुभाष कुमार ददेवाल, मजीठा के जिलाध्यक्ष के पद पर सतिंदर संघ मकोवाल, खन्ना के जिलाध्यक्ष के पद पर रजनीश बेदी तथा पटियाला देहाती दक्षिणी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष के रूप में पविंदर सिंह शिन्टावालिया को नियुक्त किया गया है। 

जीवन गुप्ता ने कहाकि इन सभी की यह नियुक्तियां पार्टी के प्रति इनके समर्पण, लग्न तथा कार्यों को देखते हुए की गई हैं तथा यह सभी आगे भी पार्टी की विचारधारा तथा केंद्र सरकार की जन-हितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुँचा कर संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगें।


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads