कांग्रेस की कलह थमने का नहीं ले रही नाम, चन्नी कैबिनेट मंत्रियों की मंजूरी के लिए तीन बार कर चुके दिल्ली यात्रा: जीवन गुप्ता

Spread the love

 

कैबिनेट मंत्रियों की चयन प्रक्रिया स्पष्ट करती है कि चन्नी कांग्रेस पार्टी में कई सत्ता-केंद्रों व लॉबी के हाथों की कठपुतली: जीवन गुप्ता

चंडीगढ़/अमृतसर 25 सितंबर (पवित्र जोत ): पंजाब में नवगठित कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी एक कठपुतली की भांति कार्य कर रहे हैं। यह कहना है भारतीय जनता पार्टी, पंजाब के प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता का। उन्होंने कहाकि चन्नी पार्टी के भीतर काम करने वाले कई सत्ता-केंद्रों और लॉबी के हाथों तथा कांग्रेस हाई-कमान की कठपुतली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कैबिनेट मंत्रियों के चयन के लिए एक सप्ताह से भी कम समय में दिल्ली की तीन यात्रएं कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्रियों की सलेक्शन सूची प्रवीणता से अधिक राजनीतिक विचारों पर आधारित है।
जीवन गुप्ता ने कहा कि कैबिनेट के निर्णय में होने वाली देरी से राज्य को नुकसान हो रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा इसे मामूली में लिया जा रहा है। गुप्ता ने कहा कि चन्नी के चंडीगढ़ और दिल्ली के बीच दौड़ते रहना और चार्टर्ड उड़ानों से राज्य के खजाने को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है।
जीवन गुप्ता ने कहा कि पिछले कुछ दिनों ने “कांग्रेस संस्कृति” का प्रदर्शन किया है, जो सिर्फ हाँ में हाँ मिलाने की है और क्षेत्रीय नेताओं का कोई स्वतंत्र चरित्र नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस “ऑर्केस्ट्रेटेड ड्रामा’ में राज्य को नुकसान हो रहा है।
जीवन गुप्ता ने कहा कि 2022 की शुरुआत में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव तक अपने छोटे से कार्यकाल में मुख्यमंत्री चन्नी अपना कीमती समय बर्बाद कर रहे हैं और उनके इस कदम से प्रदेश में पहले से पंप चुकी माफिया संस्कृति को और बल मिलेगा। जीवन गुप्ता ने कहा कि भाजपा को नई सरकार की क्षमता पर कोई भरोसा नहीं है।


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads