राज कुमार अटवाल द्वारा एस.सी. मोर्चा के तीन प्रदेश उपाध्यक्ष व दो प्रदेश सचिव नियुक्त

Spread the love

 

चंडीगढ़/अमृतसर: अक्टूबर (राजिंदर धानिक  ) : भारतीय जनता पार्टी, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, संगठन महामंत्री दिनेश कुमार तथा प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता से विचार विमर्श के उपरंत भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा (एस.सी. मोर्चा) पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार अटवाल ने अपनी टीम का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियां की हैं।

                राज कुमार अटवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर प्रेम सिंह सफारी (फरीदकोट), बलदेव सिंह भट्टी (मोगा), मंजीत सिंह बुट्टर (मोगा) तथा एस.सी. मोर्चा के प्रदेश सचिव के पद पर शीतल आदिवंशी (लुधियाना) व दलीप सिंह (पटियाला) को नियुक्त किया गया है। अटवाल ने कहा कि इन सभी को संगठन के प्रति इनकी निष्ठा व कर्मठता को देखते हुए इस पद से नवाजा गया है। उन्होंने कहाकि भाजपा कार्यकर्ताओं पर आधारित संगठन है और इस संगठन में कार्य करने वाला कोई भी कार्यकर्त्ता किसी भी पद पर पहुँच सकता है।  उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी की उद्धाहरण देते हुए कहाकि एक चाय बेचने वाला आदमी संगठन के लिए कार्य करते हुए पहले गुजरात के मुख्यमंत्री तथा आज देश का प्रधानमंत्री बना है। ऐसा किसी और पार्टी में नहीं होता। उन्होंने कहाकि नव-नियुक्त सदस्य संगठन की विचारधारा और केंद्र सरकार की नीतियों को कार्यकर्ताओं के साथ जनता तक पहुँचा कर पार्टी को और मजबूती प्रदान करेंगे। उधर नव-नियुक्त सदस्यों ने इस अवसर पर प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहाकि वह पार्टी के प्रचार-प्रसार को और आगे बढ़ाते हुए भाजपा की नीतियों को कार्यकर्ताओं के सहयोग से घर-घर पहुँचाने में पूरी लग्न से कार्य करेंगे।


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads