भगवान श्री वाल्मीकि जी की रचना रामायण से बदी पर नेकी की जीत का मिलता है संदेश: अश्वनी शर्मा

Spread the love

 

 

अश्वनी शर्मा श्री वाल्मीकि तीर्थ में हुए नतमस्तक, प्रदेश की शांति व सद्भाव के लिए की अरदास

 

अमृतसर: 29 अक्तूबर ( पवित्र जोत) : पंजाब के फैली अराजकता, अशांति व बिगड़ी सद्भावना को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा सभी के पूजनीय व पवित्र श्री रामायण ग्रन्थ के रचियता की पावन स्थली श्री वाल्मीकि तीर्थ में नतमस्तक होने पहुंचें, जहाँ उन्होंने प्रदेश की शांति व सद्भावना की अरदास की। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता, राजेश बाग़ा, एस.सी. मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव संतोख सिंह गुमटाला, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिल, प्रदेश सचिव राजेश हनी, एस.सी. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार अटवाल, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलदेव राज चावला, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश महाजन (शहरी), भाजपा जिला अध्यक्ष हरदयाल सिंह ओळख (देहाती) आदि भी उपस्थित थे।

अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि पंजाब की धरती महान गुरूओं, पीरों-फकीरों तथा पैगंबरों की धरती है और उन सभी ने हमें आपसी प्रेम, भाईचारा एवं शांति की राह दिखाई है। भगवान वाल्मीकि जी संस्कृत भाषा के पितामह और आदि कवि थे, जिन्होंने अपनी महान रचना रामायण से बदी पर नेकी की जीत का संदेश दिया। भगवान श्री वाल्मीकि जी ने सभी को धर्म, मर्यादा तथा मिलजुल कर रहने की शिक्षा दी। समाज को जोडऩे में भगवान वाल्मीकि जी ने महान योगदान दिया। उन्होंने कहा कि इस महान ग्रंथ ने सदी से हमें जीने का ढंग बताया है और बेहतर एवं नैतिकता भरपूर जीवन जीने का राह बताया है जो आज के पदार्थवादी युग में भी तर्क संगत है। उन्होंने लोगों को अपील की कि वह भगवान वाल्मीकि जी के दर्शाये मार्ग पर चलते हुये एक सुदृढ एवं भेदभाव रहित समाज की रचना करें। उन्होंने कहा कि हम सभी को देश व समाज के उत्थान के लिए एकत्र होकर जाति, धर्म, नस्ल के भेदभाव से उपर उठकर श्मूलियत करनी होगी।


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads