April 24, 2026 4:26 am

भाजपा ओबीसी मोर्चा निभाएगा विधानसभा चुनाव में एहम भूमिका: डॉ. लक्ष्मण

Spread the love

 

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश ओबीसी मोर्चा की बैठक राजिंदर बिट्टा के नेतृत्व में हुई सम्पन्न

अमृतसर/ चंडीगढ़: 12 नवंबर (पवित्र जोत  ) : आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा के पंजाब ओबीसी मोर्चा की बैठक ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राजिंदर बिट्टा की अध्यक्षता में भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में आयोजित हुई, जिसमें पंजाब के अपने पहले दौरे पर पधारे राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा़: के. लक्ष्मण विशेष रूप से उपस्थित हुए। डॉ. लक्ष्मण का मुख्यालय पहुँचने पर भाजपा ओबीसी मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष राजिंदर बिट्टा ने अपनी टीम के साथ बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ संगठन महामंत्री दिनेश कुमार भी उपस्थित थे। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा ने डॉ. के.लक्ष्मण जी को दरबार साहिब का प्रतिबिंब और दुशाला पहनाकर  सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण इस मौके पर उपस्थित पंजाब ओबीसी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब वीर-शूरवीरों, बहादुरों, महान गुरुओं-पीरों की भूमि है। जिन्होंने अमन-शांति के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि कुछ तत्व किसान आंदोलन की आड़ में पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन भाजपा के जुझारू कार्यकर्ता पंजाब की शांति भंग नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी  विधानसभा चुनाव में पंजाब की सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने में ओबीसी समुदाय का अहम योगदान होगा। उन्होंने कहा कि देश के गौरवशाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओबीसी समुदाय के उत्थान के लिए चिकित्सा शिक्षा में 27 प्रतिशत आरक्षण देकर ओबीसी छात्रों को आगे बढ़ने का विशेष अवसर दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष राजिन्दर बिट्टा ने इस अवसर पर डॉ. लक्ष्मण का स्वागत करते हुए पंजाब में ओबीसी मोर्चा के मजबूत संगठन की जानकारी दी। बिट्टा ने विश्वास दिया कि ओबीसी कार्यकर्त्ता केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लोगों के लिए किए गए विकास कार्यों को घर-घर जाकर प्रचार करेंगे और इसी आधार पर वे भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को भाजपा की कार्यशैली और नीतियां बहुत पसंद हैं, जिसके लिए वे पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। बिट्टा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि वह दिन रात पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य करके पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने में अपनी विशेष भूमिका निभाएंगे। इस बैठक को संसद सदस्य व मोर्चा प्रभारी नायब सिंह सैनी, सह-प्रभारी रजनीश धीमान, केंद्रीय संगठन मंत्री दिनेश कुमार, केवल कृष्णन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रजीत सिंह बब्बू ने भी संबोधित किया।


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads