अश्वनी शर्मा द्वारा कपूरथला का जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त

Spread the love

 

 

अमृतसर / चंडीगढ़: 30 नवंबर (पवित्र जोत   ) : भारतीय जनता पार्टी पंजाब ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूती प्रदान करते हेतु जिला कपूरथला में भाजपा की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा नए जिलाध्यक्ष की घोषणा की गई है। इसके अतिरिक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व विशेष आमंत्रित सदस्य की भी घोषणा की गई है।

प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा जिला कपूरथला के जिलाध्यक्ष के पद पर राजेश पासी की नियुक्ति की गई है। ज्ञात रहे कि इससे पहले यह जिलाध्यक्ष का पद राकेश दुग्गल (कपूरथला) के पास था, जिन्हें अब प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इसके अतिरिक्त ओम प्रकाश ठुकराल (जलालाबाद) व बलविंदर कुमार बब्बा (अमृतसर) विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त है।

जीवन गुप्ता ने नव-नियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य व जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नव-नियुक्त पदाधिकारियों की यह नियुक्ति पार्टी के प्रति समर्पित उनकी लग्न तथा कार्यों को देखते हुए की गई है। उन्होंने कहा कि नव-नियुक्त अन्य प्रदेश पदाधिकारी व  जिलाध्यक्ष अपने-अपने जिले में भाजपा की स्थिति और सुदृढ़ करने तथा पार्टी की गतिविधियों तथा केंद्र की मोदी सरकार की जन-हितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुँचा कर संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगें।


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads