अमृतसर, 24 जुलाई (पवित्रजोत): जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव का समय नज़दीक आ रहा है पंजाब के अंदर राजनैतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी श्रृंखला में अमृतसर में आम आदमी पार्टी में लोगों का शामिल होना लगातार जारी है। इसके अंतर्गत अमृतसर हलका उत्तरी के साथ संबंधित कांग्रेस पार्टी के पूर्व शहरी वाईस प्रधान कुलदीप सिंह साबी बड़ी संख्या में साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर उनका पार्टी में स्वागत सिरोपायो डालकर माझा जोन के प्रधान कुलदीप सिंह धालीवाल और हलका इंचार्ज मनीश अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर कुलदीप सिंह धालीवाल और मनीश अग्रवाल ने सांझे तौर पर कहा कि आम आदमी पार्टी में हर उस मनुष्य का स्वागत है जो साफ छवि वाला हो और देश और पंजाब का भला चाहने वाला हो। उन्होने कहा कि कुलदीप सिंह साबी के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से निश्चित रूप से पार्टी को हलका उत्तरी में मज़बूती मिलेगी। उन्होने कहा कि नये शामिल होने वाले साथियों को पार्टी में बनता मान सम्मान दिया जायेगा।
इस अवसर पर कुलदीप सिंह साबी ने कहा कि वह दिल्ली की केजरीवाल सरकार के कामों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। इस अवसर पर माझा जोन के बुद्धिजीवी विंग के प्रधान जसपाल सिंह, उपाध्यक्ष परमजीत शर्मा, लाटी पहलवान, यूथ विंग माझा जोन के उपाध्यक्ष जगजीत सिंह, सीनियर नेता सुमित, अजय पोधार, रविन्द्र सुलतानविंड, राकेश शर्मा, चमन लाल, रिशी अग्रवाल, पंकज महाजन, जतिन कपूर, नितिन गुप्ता आदि उपस्थित थे।













