दशहरा कमेटी अमृतसर नार्थ द्वारा श्री राम जन्मभूमि शिलान्यास की खुशी में की गई दीपमाला

Spread the love

492 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद बनने जा रहा है श्री राम मंदिर: अनिल जोशी

अमृतसर, 5 अगस्त (राजिन्द्र धानिक): श्री राम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या के शिलान्यास की खुशी में दशहरा कमेटी अमृतसर नार्थ (रजि.) द्वारा रंजीत एवेन्यू सी ब्लॉक में निर्माणाधीन भव्य श्री राधा कृष्ण मंदिर में पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब अनिल जोशी ने दशहरा कमेटी के सदस्यों व शहरवासियों के साथ दीए जलाए और दीपमाला की।
इस मौके पर जोशी ने देश विदेश में रहने वाले समूह राम भक्तों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि 492 वर्षों में 70 प्रमुख लड़ाइयां लड़ी, 4 लाख राम भक्तों के बलिदान के बाद यह 5 अगस्त 2020 का शुभ दिन आया है जब श्री राम जन्मभूमि मंदिर का शिलान्यास माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संत-महापुरुषों के साथ कर रहे है।
जोशी ने कहा कि यह संस्कृति और हिंदू समाज की जीत और बाबरी सोच जिसमें जबर-जनाः, जबरदस्ती धर्म परिवर्तन और मारकाट वाली सोच की हार हुई है। उन्होंने कहा कि बाबरी सोच वालों ने हिंदुस्तान पर कई हमले किए, हमारे धार्मिक स्थलों मंदिरों पर हमले कर जून में श्री राम जन्मभूमि अयोध्या मंदिर भी आता है उन्हें तोड़ा और हमारी संस्कृति और सनातन धर्म को दबाने की कोशिश की मगर हमारी संस्कृति और सनातन धर्म हमेशा जिंदा रहा है।
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही जो बाबरी सोच वाले लोग है जो निरंतर इस मंदिर का निर्माण रुकवाने के लिए प्रयास कर रहे थे यह उनकी भी हार हुई है और सच्चाई की जीत हुई है। जोशी ने कहा कि इन सैकड़ों वर्षो के संघर्ष में अपना योगदान देने वाले वह प्रत्येक राम भक्त के चरणों में नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि वह सौभाग्यशाली है कि उन्हें भी 30 अक्टूबर 1990 और 6 दिसंबर 1992 को श्री राम जन्मभूमि अयोध्या कार सेवा में भाग लेने का अवसर मिला था। उन्होंने कहा कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण शुरू होने पर हर किसी के मन में हर्षोल्लास और खुशी की लहर है। उन्होंने समूह शहर वासियों को इस ऐतिहासिक दिन पर अपने घरों में दिए जलाकर दीपमाला कर इन खुशी के क्षणों को मनाने का आवाहन किया।
इस अवसर पर पार्षद अमन ऐरी, मानव तनेजा, प्रभजीत सिंह रटौल, रवि गुप्ता, पंकज मेहरा, प्यारे लाल कपूर, मास्टर राकेश, सौरव कक्कड़, ललित चंडोक, अजय मेहरा, अनुज भंडारी, संदीप खोसला, राजेश रैना, वेणु शर्मा, अनूप बिट्टा, शाम शर्मा, गुरजंट सिंह जंटी, गगन शर्मा, शमशेर समरा, रिंकू शर्मा, गुलशन हंस, यश शर्मा, प्रिंस छिब्बर, कमल भूषण अग्रवाल, आदित्य बाली, देस राज, सन्नी शर्मा आदि मौजूद थे।


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads