ओ.बी.सी. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजिंदर बिट्टा ने अंध-विद्यालय के छात्रों के साथ मनाया मोदी जी का जन्मदिवस

Spread the love

अमृतसर 19 सितम्बर (  पवित्र जोत), देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी जी के 70 वें जन्म-दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा ओ.बी.सी. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजिंदर बिट्टा ने अमृतसर में अंध विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ मिलकर जन्मदिन मनाया I इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों के साथ मिलकर केक काटा तथा विद्यार्थियों में खाद्य सामग्री व फल वितरित किये I

राजिंदर बिट्टा ने इस अवसर पर मोदी जी दीर्घायु की कामना करते हुए कहाकि आज प्रधानमन्त्री मोदी ने देश का नाम विश्व पटल पर सुनहरी अक्षरों में अंकित कर दिया है I उन्होंने कहाकि मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने व नया इतिहास लिखने की और अग्रसर है I उन्होंने कहाकि मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से उन्नति की राह पर आगे बढ़ रहा है और देश की जनता भी उनके साथ कंधे-से-कंधा मिलाकर चल रही है I

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा मीडिया सह-प्रभारी जनार्दन शर्मा, प्रदेश ओ.बी.सी. मोर्चा महामंत्री कंवरबीर सिंह मंजिल, उपाध्यक्ष तरुण जस्सी, नरिंदर शेखर लूथरा, डॉ. राम चावला, मोनू महाजन, नवदीप हांडा, कंवलजीत सिंह सन्नी, सतनाम सिंह, सुशील कुमार आदि उपस्थित थे I


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads