देश में धान व खरीफ की फसलों की रिकॉर्ड खरीद एमएसपी पर सरकारी एजंसियों द्वारा हो रही है : हरदीप पुरी  

Spread the love

 

किसान हमारे लिए भगवान के समान : तरुण चुघ

 

केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भाजपा हैडक्वाटर से किसानों से वर्चुअल संवाद द्वारा हुए रु-ब-रु 

 

अमृतसर: 13 अक्टूबर ( राजिंदर धानिक  ), केन्द्रीय नागरिक उड्डयन व शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी पत्रकारों से वार्ता करने तथा किसानों को संशोधित कृषि बिलों संबंधी सवालों के जवाब देने के लिए वर्चुअल रूप से दिल्ली मुख्यालय से अमृतसर कार्यालय से जुड़े I प्रेस वार्ता के दौरान दिल्ली मुख्यालय में उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा व चंडीगढ़ मुख्यालय से प्रदेश महसचिव डॉ. सुभाष शर्मा व मलविंदर सिंह कंग वर्चुअल रूप से जुड़े I भाजपा कार्यालय, अमृतसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेश महाजन, वरिष्ठ भाजपा किसान नेता राजिंदर मोहन सिंह छीना, भाजपा देहाती अध्यक्ष हरदयाल सिंह औलख तथा भारी संख्या में तरनतारन व अमृतसर के किसान, जमीदार व आढ़ती भाई इस कार्यक्रम का हिस्सा बने I इस दौरान किसान भाईयों ने अपनी समस्याओं को केन्द्रीय नेतृत्व के समक्ष रखा और मांग की कि केंद्र सरकार उनकी शंकाओं का जल्द से जल्द निवारण करे I

हरदीप सिंह पुरी ने किसान भाईयों से रु-ब-रु होते हुए कहाकि यह बिल किसानों के शत-प्रतिशत हित में है I पुरी ने कहाकि मौजूदा समय में मंडियों में आ रही धान की फसल की MSP आधार पर रिकॉर्ड खरीद सरकारी एजंसियों द्वारा की जा चुकी है और यह लगातार जारी है I गेंहू की खरीद भी इसी तरह की जाएगी और किसानों को कोई भी मुश्किल पेश नहीं आने दी जाएगी I पंजाब की मंडियों में पिछले वर्ष 7.4 लाख मीट्रिक टन के मुकाबले 26.1 लाख मीट्रिक टन की खरीद 11-10-2020 तक हो चुकी है, जो कि पिछले साल के मुकाबले 251% बनती है I पूरे भारत में धान की खरीद में 35% की बढ़ौतरी हुई I 2019-20 में 30549 खरीद केन्द्रों के मुकाबले 2020-21 में इनकी संख्या 36130 निर्धारित की गई है, जो कि पिछले बार से 30% ज्यादा है I रबी और खरीफ कीदोनो फसलों को मिलाकर खरीद केन्द्रों की संख्या 2016-17 में 48550 से बढ़ कर 2019-20 में 64515 की गई है, जो कि पिछले 4 वर्षों में 33% अधिक है I 2017-18 से 2019-20 के दौरान MSP पर धान की खरीद से 72% ज्यादा किसानों को इसका लाभ पहुंचा है I

हरदीप पुरी ने कहाकि इस बिल में ऐसा कुछ नहीं है जिससे किसानों का कोई नुकसान हो I उन्होंने कहाकि विपक्षी पार्टियाँ किसानों में भ्रम फैला रही हैं I पुरी ने कहाकि इस बिल में जो प्रावधान दिए गए हैं वे कांग्रेस के 2017 व 2019 के चुनाव मैनिफेस्टो में शामिल थे I अब कांग्रेस इसका विरोध विरोध कर रही है I पुरी ने कहाकि पंजाब में आने वाली खरीफ फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ौतरी की जा रही है I स्वामीनाथन कमेटी की सिफारशों को लागू किया जा रहा है I प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 10 करोड़ किसानों को 94000 करोड़ रूपये की राशि जारी की गई है I वर्तमान कोविड काल में 9 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री किसान योजना के अंतर्गत 38000 करोड़ रूपये जारी किये गए हैं I

तरुण चुघ ने कहाकि किसान हमारे लिए अन्नदाता और भगवान के समान है I पंजाब का मेहनती किसान कभी भी अपने ट्रैक्टर को आग नहीं लगाएगा I उन्होंने कहाकि यह विपक्षी दलों की साजिश है, जो कि किसानों को भड़का रही है I

संबित पात्रा ने किसानों के सवालों के जवाब में कहाकि भाजपा के शासनकाल में न्यूनतम समर्थन मूल्य को खत्म नहीं किया जायेगा I उन्होंने कहाकि हमने किसानों के लिए आत्म-निर्भर पॅकेज में एक लाख करोड़ रूपये का अग्रिम इन्फास्ट्रक्चर फंड बनाया है I उन्होंने कहाकि मंडियां जिस तरह हैं वैसे ही काम करेंगी I मंडियों की आमदनी में कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्यूंकि मंडी की 80% आय MSP से होती है I उन्होंने कहाकि हम किसान भाईयों को आश्वासन देना चाहते हैं कि किसान की जमींन न खरीदी जा सकती है और न ही बेचीं सकती है I उन्होंने कहाकि जो कार्य 70 वर्षों से नहीं हो सके, वो कार्य हमारी सरकार ने पंजाब के सिख भाईयों व किसानों के लिए करके दिखाए है I

राजिंदर मोहन सिंह छीना ने किसानों की शंकाओं का निवारण करते हुए कहाकि हमारी सरकार ने स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों को लागू करने का अहम् फैसला लिया है I उन्होंने कहाकि इस बिल से किसानों को अपनी फसल बेचने की आजादी मिलेगी और सही दाम मिल पायेगा I इस बिल से कृषि क्षेत्र में पूँजीनिवेश आएगा, जिससे कि अन्न की बर्बादी को 30% तक रोका जा सकेगा I उन्होंने कहाकि कोल्ड स्टोर व परिवहन के साधनों में सुधार आएगा और इन बदलावों से हमारे आढ़ती भाईयों को भी नए आय के स्त्रोत उपलब्ध हो सकेंगे I

सुरेश महाजन ने इस अवसर पर कहाकि किसान भाई किसी के बहकावे में न आयें I हमारी सरकार किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं करेगी I उन्होंने कहाकि पिछले 5 वर्षों में हमारी सरकार ने धान की MSP खरीद पर कांग्रेस सरकार से 2.4 गुणा अधिक खर्च किया है I हमारी सरकार ने MSP खरीद केन्द्रों की संख्या में 30% की वृद्धि की है I

इस अवसर पर प्रदेश मीडिया सचिव जनार्दन शर्मा, जिला भाजपा महामंत्री राजेश कंधारी, सुखमिंदर सिंह पिंटू, जिला उपाध्यक्ष मानव तनेजा, डॉ. राम चावला, डॉ. राकेश शर्मा, सरबजीत सिंह शन्टी, संजय शर्मा, अजय अरोड़ा, जिला भाजपा मीडिया सचिव संजय कुंद्रा, सतपाल डोगरा, अनमोल पाठक, तरुण अरोड़ा, सन्नी चोपड़ा आदि उपस्थित थे I


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads