अमृतसर 24 अक्टूबर (पवित्र जोत) : आबादी गुरु नगर संत नगर दीनदयाल कॉलोनी वार्ड नंबर 20 में चल रहे विकास कार्यो का जायजा लेने पहुंचे पार्षद नवदीप सिंह हुंदल ने वार्ड में हो रहे विकास कार्यो के लिए नवजोत सिंह सिद्धू नवजोत कौर सिद्धू व मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू का धन्यवाद करते कहा कि वेरका में हो रहे विकास कार्य सिद्धू की देन है। इलाका निवासियों में भारी खुशी का माहौल है और जो विकास कार्य रहते हैं उन्हें भी जल्द ही पूरा करवा दिया जाएगा इस मौके गुरमीत सिंह मान बलविंदर शर्मा चरणजीत शर्मा यादविंदर आदि उपस्थित थे।













