डा.ओबराए की मदद से नौजवान का मृतक शरीर दुबई से भारत पहुँचा

Spread the love

बेरोज़गारी कारण ही बढ़ रही है मौतों की दर: डा.ओबराए

अमृतसर,25नवंबर ( पवित्र जोत  ) – अपने परिवारों को आर्थिक मंदहाली से निकालने के लिए अपने घर,ज़मीनें गहने रख खाड़ी मुल्कों में मज़दूरी करने गए लोगों की हर मुश्किल घड़ी में  रहबर बन सेवा रूपी मदद करने वाले दुबई के प्रसिद्ध कारोबारी और सरबत  दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के सरप्रस्त डा एस.पी सिंह ओबराए के बड़े प्रयासों से अमृतसर के गाँव कौलोवाल  के 25 साला जगदीश सिंह का मृतक शरीर आज दुबई से श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अमृतसर में पहुँचा।

इस सम्बन्धित जानकारी सांझी करते हुए सरबत दा  भला चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक डा. एस पी सिंह ओबराए ने बताया कि जगदीश  सिंह करीब 2 साल पहले अपने परिवार के आर्थिक हालातों को सुधारने की कोशिश में दुबई मेहनत मज़दूरी करने गया था कि अचानक बीती 17 नवम्बर की सुबह  दिल का दौरा पड़ने से उस की मौत हो गई थी।उन्होंने ने बताया कि जब परिवार ने उनके साथ संपर्क किया तो उन्होंने तुरंत कार्यवाही करते अपनी दुबई  टीम से सारी कागज़ी कार्यवाही मुकम्मल करवा कर भारतीय दूतावास के सहयोग से जगदीश  का मृतक शरीर लाकर आज ट्रस्ट की अमृतसर इकाई के प्रधान सुखजिन्दर सिंह हेर, जनरल सचिव मनप्रीत संधू और  वित्त सचिव नवजीत सिंह घई की मौजुदगी में हवाई अड्डे पर परिवार को सौंप दिया है। डा. ओबराए ने बताया कि वह अब तक 212 बदनसीब लोगों के मृतक शरीर वारिसों तक पहुँचा चुके हैं। उनहोंने ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में ट्रस्ट की ओर से 4 और बदनसीब नौजवानों के मृतक शरीर दुबई से भारत लाये जाएँगे।

उन्होंने बताया के खाड़ी देशों में प्रवासी कामकाजी लोगों की मौतों की संख्या में हो रहे वृद्धि का मुख्य बड़ा कारण करोना महामारी के कारण काम बंद होना या कम होना है,जिस कारण परेशानी के चलते बहुत से नौजवान या तो आत्म हत्या कर रहे हैं या छोटी उम्र में ही दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो रही है।

इस दौरान मृतक देह लेने पहुँचे जगदीश सिंह के करीबी रिश्तेदारों ने मृतक देह ले कर आने पर डा. एस.पी.सिंह ओबराए का तह दिल से शुकराना करते बताया कि जगदीश का मृतक शरीर वापस लेकर आना उनके बस की ही बात नहीं थी। उन्होंने कहा कि डा.ओबराए की वजह से ही उसके मृतक शरीर को अपनी मिट्टी नसीब हो पाई है।


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads