अमृतसर, 17 दिसंबर (अरविंदर वड़ैच)-नगर निगम के एमटीपी विभाग की तरफ से गैर कानूनी निर्माण वालों पर कार्रवाई की जा रही है। निगम कमिश्नर कमल मित्तल, एडीशनल कमिश्नर संदीप ऋषि के आदेशों व एमटीपी नरेंद्र शर्मा की देखरेख में कार्रवाई की गई। जिस दौरान हल्का नॉर्थ के इलाके 147 ग्रीन एवेन्यू एटीपी परमिंदरजीत सिंह द्वारा इमारत पर कार्रवाई की गई। एमटीपी नरेंद्र शर्मा ने कहा कि महानगर में अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर बिल्डिंग इंस्पेक्टर परमजीत सिंह, कुलविंदर कौर,अंगद सहित कई निगम कर्मचारी मौजूद थे।













