ज़िला अमृतसर में कुल एक्टिव केस 232
अमृतसर, 7 जनवरी (पवित्र जोत)— ज़िला अमृतसर में आज 17 लोगों की मैडीकल रिपोर्ट करोना पॉजिटिव आई है और 33 लोग सेहतमंद हो कर अपने घरों को लौटे हैं और अब तक कुल 13865 व्यक्ति करोना से मुक्त हो गए हैं।
इस सम्बन्धित जानकारी देते डा. चरनजीत सिंह सिवल सर्जन ने बताया कि इस समय जिले में 232 एक्टिव केस हैं।
उन्होंने बताया कि अब तक 561 लोगों की करोना पॉजिटिव होने साथ मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि आज किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई।













