कैबिनेट मंत्री सोनी ने वार्ड नं: 71 में 1करोड़ 25 लाख की बनने वाली सड़क का किया उदघाटन

Spread the love

 

अमृतसर 7 फरवरी (राजिंदर धानिक) :—केंद्रीय विधान सभा हलके अधीन पड़ते सभी वार्डों में विकास की कोई कमी नहीं रहने दी जायेगी और कोई भी इलाका विकास के पक्ष से खाली नहीं रहेगा। इन शब्दों का प्रगटावा ओम प्रकाश सोनी डाक्टरी शिक्षा और खोज मंत्री पंजाब ने वार्ड नं: 71 अधीन पड़ते इलाके फताहपुर में 1करोड़ 25 लाख रुपए की लागत के साथ तैयार होने वाली सड़क के काम की शरूआत करने उपरांत किया। सोनी ने कहा कि गाँव फताहपुर में अमृतसर -भिक्खीविंड रोड से अंदर जाती जे डी एस स्कूल तक 1.5 किलोमीटर लम्बी 33 फुट चौडी सड़क बनाई जायेगी और इसके साथ ही बढ़ी फुट्टपाथ का निर्माण भी किया जायेगा। सोनी ने बताया कि वार्ड नं: 71 में पहले ही एल ई डी लायटें लगा दीं गई हैं और लोगों की पानी की समस्या को हल करके नया ट्यूबवैल भी लग चुका है। इस मौके सोनी ने लोगों की मुश्किलों को भी सुना और मौके पर ही सम्बन्धित आधिकारियों को मुश्किलों को हल करने के आदेश दिए।

सोनी ने वार्ड नं: 71 में चल रहे विकास कामों का जायज़ा भी लिया और सम्बन्धित ठेकेदार को निर्देश दिए कि सभी काम निश्चित समय अंदर और गुणवता भरपूर होने चाहिएं। उन्होंने कहा कि विकास के कामों में किसी तरा की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी।

इस मौके वार्ड नं: 71 की भारतीय जनता पार्टी की एस सी विंग की प्रधान महेन्दर कौर अपने साथियों समेत सोनी की हाज़िरी में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई। इस मौके सोनी ने स्वागत करते कहा कि कांग्रेस पार्टी में उन को पूरा बनता मान सत्कार दिया जायेगा। महेन्दर कौर ने कहा कि वह सोनी की तरफ से इलाको में करवाए जा रहे विकास कामों और कांग्रेस पार्टी की नीतियाँ से प्रभावित हो कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई है और वह अपनी पूरी तनदेही के साथ कांग्रेस पार्टी की नीतियाँ को घर घर तक पहुंचाएगी।

इस मौके पार्षद विकास सोनी, पार्षद लखविन्दर सिंह, परमजीत सिंह चोपड़ा, एस डी ओ कश्मीर सिंह, महेन्दर सिंह, निशान सिंह, अमरजीत सिंह, परवेज सिंह, दविन्दर कुमार, सुच्चा सिंह,शरमेश चोपड़ा के इलावा बड़ी संख्या में इलाका निवाशी उपस्थित थे।


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads