March 10, 2026 12:50 pm

स्ट्रीट फॉर पीपल प्रतियोगिता में भेजे अपने डिज़ाइन और जीते 5 हजार रूपए

Spread the love

टाउन प्लैनर, आर्किटेक्टस, अर्बन डिज़ाइनिंग प्रोफैशनल्स ले सकते है हिस्सा

अमृतसर 8 फरवरी (पवित्र जोत) : केंद्रीय आवास तथा शहरी विकास मंत्रालय द्वारा स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शुरू किए गए स्ट्रीट फॉर पीपल चैलेंज में अमृतसर स्मार्ट सिटी द्वारा भी हिस्सा लिया जा रहा है । इस चैलेंज के तहत शहीदां साहिब को दरबार साहिब से जोड़ने वाली रामसर रोड तथा चाली खूँ स्थित नगर निगम कलोनी को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लिया गया है । जिसके लिए शहर के टाउन प्लानिंग, आर्किटेक्ट तथा अरबन डिज़ाइनिंग से संबंधित प्रोफेशनल तथा छात्र हिस्सा ले सकते हैं । इसके बारे में अधिक जानकारी देते हुए अमृतसर स्मार्ट सिटी की सीईओ व निगम कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि केंद्रीय मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए स्ट्रीट फॉर पीपल चैलेंज का मुख्य उद्देश्य शहर के मुख्य सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित, पैदल चलने वालों को लिए सुविधाजनक, आर्थिक उत्पादतका बढ़ाने के मौके पैदा करना तथा हरा-भरा बनाना है । जिसके तहत पायलट प्रोजेक्ट के तहत रामसर रोड तथा चाली खूँ स्थित निगम कलोनी के लिए टाउन प्लानिंग, आर्किटेक्ट तथा अरबन डिज़ाइनिंग से संबंधित प्रोफेशनल्स तथा छात्र अपने डिज़ाइन सबमिट कर सकते हैं । इस प्रतियोगिता की सारी जानकारी www.smartnet.niua.org पर उपलब्ध है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागियों को इसी वेबसाइट पर जाकर 19 फरवरी तक खुद को रजिस्टर करना होगा और 18 मार्च तक अपने फाइनल डिज़ाइन सबमिट करने होगें । प्रोजेक्ट के लिए चुने गए फाइनल डिजाईनस को पांच-पांच हजार रूपए का ईनाम अमृतसर स्मार्ट सिटी द्वारा दिया जाएगा।


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads