March 10, 2026 7:05 am

जॉन मसीह द्वारा माइनौरिटी मोर्चा की टीम तथा प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

Spread the love

  

 

चंडीगढ़/अमृतसर: 16 फरवरी (  पवित्र जोत ) : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा व संगठन महामंत्री दिनेश कुमार के साथ विचार-विमर्श करने के बाद भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जॉन मसीह द्वारा अपनी प्रदेश स्तरीय टीम का विस्तार किया गया है I इसके तहत उपाध्यक्ष पद संगरूर-1 से जहीर पीर, लुधियाना से सबीर हुसैन, मोहाली से प्रमोद, गुरदासपुर से थॉमस मसीह व फतेहगढ़ साहिब से अकबर अली, प्रदेश महासचिव के पद पर अमृतसर शहरी से लुक्स मसीह व रोपड़ से असरार तरीन, प्रदेश सचिव के पद पर मुकेरियां से ब्रह्म मसीह, मोहाली से अर्नुस मसीह, होशियारपुर से रवि कुमार, अमृतसर शहरी से मानिक अली, लुधियाना से शाहिद सैफी व पठानकोट से अनवारुदीन, ऑफिस सैकटरी के पद पर पटियाला से सैमुअल मसीह को नियुक्त किया गया है I

जॉन मसीह द्वारा इसके अतिरिक्त स्टेट वर्किंग कमेटी में मुकेरियां सुरिंदर बरयाना, अमृतसर देहाती से नियामत मसीह, गुरदासपुर से दीपक मट्टू, लुधियाना से वरिंदर कुमार, मुकेरियां से तरसेम मसीह व हाजी कश्मुदीन, पठानकोट से राजन, अमृतसर देहाती से शेहनाज, मलेरकोटला से साजिद जमील, जालंधर से सरताज अल्वी, बटाला से ग्लैडस्टोन, जालंधर से जुनैद अंसारी तथा फिरोज़पुर से विजय को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया हैI

अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर जॉन मसीह को नई टीम नियुक्त करने पर शुभकामनाएं देते हुए कहाकि नई टीम प्रदेश में भाजपा की नीतियों के विस्तार तथा पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए बढ़-चढ़ कर कार्य करेंगे और पार्टी को नई बुलंदियों पर ले कर जाएगीI

जॉन मसीह ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएँ देते हुए कहाकि पार्टी के प्रति उनकी कर्मठता व निष्ठा को देख कर उन्हें प्रदेश की टीम में स्थान दिया गया है I उन्होंने कहाकि यह सभी पार्टी के प्रचार-प्रसार को और आगे बढ़ाते हुए भाजपा की नीतियों को कार्यकर्ताओं के सहयोग से घर-घर पहुँचाने में पूरी लग्न से कार्य करेंगे I


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads