___________
अमृतसर, 18 फरवरी – (राजिंदर धानिक) : मेयर करमजीत सिंह रिंटू,निगम कमिशनर कोमल मित्तल के दिशा निर्देशों के बाद प्रॉपर्टी टैक्स अधिकारी प्रदीप राजपूत की देख -रेख में प्रॉपर्टी टैक्स जमा न कराने वाले लोगों की 6 प्रॉपर्टी को सील कर दिया गया। अधिकारी प्रदीप राजपूत ने बताया कि प्रॉपर्टी टैकस जमा न करवाने की सूरत में डिफालटरो पर शिकंजा कसा जा रहा है जिस को देखते महानगर में 6 प्रॉपर्टीज को सील कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि विभाग के आधिकारियों की देख -रेख में रेलवे स्टेशन के मेन गेट सामने शराब का ठेका और अहाता सील कर दिया गया। इस के इलावा पी.बी.टी.सी के पासपोर्ट दफ़्तर, रेलवे स्टेशन गोलबाग वाले तरफ़ 3दुकानों को भी सील कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि शहर निवासी अपना बनता प्रॉपर्टी टैकस संचित करवाएं ऐसा न करने की सूरत में बनती करवाई की जायेगी।













