कैप्टन के कर्ज माफी के वादे पूरा न करने के कारण किसान कर रहे हैं आत्महत्या – बलजीत खैहरा

Spread the love

 

आप हमेशा किसानों के हक के लिए लड़ेगी: बलजीत खेहरा

अमृतसर, 23 फरवरी(राजिंदर धानिक) आम आदमी पार्टी ने कर्ज में डूबे पंजाब के किसानों की आत्महत्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की नीतियां लोगों के घरों में अंधेरा पैदा कर रही है। आम आदमी पार्टी के माझा जोन के संयुक्त सचिव बलजीत खैहरा ने कहा कि ज्यादा कर्जों के कारण रोज़ाना किसानों की आत्महत्या करने की खबरें दिल दहला देने वाली है। कर्ज ने लोगों को तबाह कर दिया है। उन्होंने तरनतारन जिले के गांव गुज्जरपुर के किसान जरनैल सिंह की आत्महत्या पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने भी कर्ज के कारण एक साल पहले आत्महत्या की थी, एक साल में उस परिवार में दूसरी मौत हुई है।

उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सत्ता में आने से पहले लोगों से वादा किया था कि वह सत्ता में आने के बाद पंजाब के किसानों का कर्ज माफ करेंगे लेकिन चार साल बाद भी कैप्टन ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि अकाली-बीजेपी की सरकार के समय की तरह ही पंजाब के किसान कर्ज के कारण आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन कैप्टन सरकार किसानों के लिए कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों ने कैप्टन के चुनावी वादों से प्रभावित होकर वोट दिया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्होंने किसानों के साथ विश्वासघात किया। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसानों के कर्ज माफ करने का वादा किया था लेकिन कर्ज माफ करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। कैप्टन किसान हितैषी होने का ढोंग कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले दसुआ के एक किसान पिता और बेटे ने भी आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने कहा कि सरकार को अपने चहेतों की जेब भरने के बजाय अपने वादे के मुताबिक कर्ज से लदे किसानों का हाथ पकडऩा चाहिए और किसानों के सभी कर्जे माफ करना चाहिए। पंजाब के लोग पिछले चुनावों में किए गए अपने वादों को पूरा नहीं करने के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह को 2022 में करारा जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी शुरु से ही किसानों के लिए लड़ाई लड़ रही है और आगे भी हमेशा किसानों के हितों के लिए संघर्ष करती रहेगी।


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads