सत्ता का दुरूपयोग कर कैप्टन ने पंजाब में बिहार व बंगाल जैसे बनाये हालात: अश्वनी शर्मा

Spread the love

 

दुष्यंत गौतम द्वारा विपरीत परिस्तिथियों के बावजूद भाजपा के अच्छे प्रदर्शन की सराहना

भाजपा द्वारा निकाय चुनाव के बाद पहली संगठनात्मक बैठक आयोजित

 

चंडीगढ़/अमृतसर: 28 फरवरी (  पवित्र जोत) : पंजाब में हुए निकाय चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी द्वारा पहली संगठनात्मक बैठक प्रदेश भाजपा मुख्यालय, चंडीगढ़ में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम विशेष रूप से उपस्थित हुए। सारा दिन चली इन बैठकों में उनके साथ इस अवसर पर प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. नरिंदर सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, महासचिव सुभाष शर्मा भी उपस्थित थे। इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, सभी जिलों के जिलाध्यक्ष, निगम चुनाव इंचार्ज उपस्थित थे। इस बैठक में चुनावों पर चर्चा के साथ-साथ चुनाव के दौरान व उससे पहले सत्तापक्ष द्वारा की गई लोकतंत्र की हत्या व धक्केशाही पर समीक्षा की गई। अंत मे कौर ग्रुप की बैठक के बाद पुरे दिन चली बैठकों का चरण पूरा हूआ।

          दुष्यंत गौतम ने इस अवसर पर निगम चुनाव के दौरान सत्तारूढ़ कांग्रेस के नेताओं, कार्यकर्ताओं व किसानों के नाम पर कांग्रेस समर्थित गुण्डातत्वों द्वारा की प्रदेश में पुलिस-प्रशासन की आँखों के सामने कांग्रेस की बर्बरता का डटकर मुकाबला करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं के हौंसले को सलाम करते हुए उनकी सरहना की। उन्होंने कहाकि भाजपा ने यह चुनाव अपने दम पर अकेले लड़ा है और प्रदेश में विपरीत परिस्तिथियों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारी विरोध के बावजूद भी कांग्रेस यह चैलेंज स्वीकार किया व कार्यकर्ताओं ने सरकार की धक्केशाही व कांग्रसियों की गुंडागर्दी का डटकर सामना किया और निकाय चुनाव में कई सीटों पर विजय हासिल की। भाजपा का कार्यकर्ता अडिग है और वह इन सब से डरने वाला नहीं है।

          अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर कहाकि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने निकाय चुनाव में सरकारी तन्त्र का जम कर दुरूपयोग कर पंजाब में बिहार व बंगाल जैसे हालात दिखा दिए हैं। प्रदेश भाजपा द्वारा कैप्टन अमरिंदर सिंह की घटिया राजनीति के चलते अपने नेताओं व कार्यकर्ताओं को किसानों के नाम पर गुडागर्दी व धक्केशाही करने की खुली छूट के बारे में समय-समय पर डी.जी.पी. पंजाब, चुनाव आयोग पंजाब तथा पंजाब के राज्यपाल को अवगत करवाया था, लेकिन बावजूद इसके किसी ने भी कोई भी कारवाई नहीं की। कैप्टन सत्ता के बल पर सरकारी तंत्र का दुरूपयोग कर निगम चुनाव जीत कर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं और यह सभी जानते हैं कि कांग्रसियों ने कैसे चुनाव जीते हैं। जनता बहुत समझदार है और आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को इसका जवाब अपने वोट की ताकत से देकर सत्ता से चलता करेगी।


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads