भाजपा ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के सामने उठाये दस सवाल, जनता के समाने जवाब देने की कही बात

Spread the love

 

चंडीगढ़/अमृतसर: 7 मार्च ( राजिंदर धानिक  ) : पंजाब भाजपा के महासचिव सुभाष शर्मा ने आज यहां कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर अपनी शाही नींद से अब जागें हैं और उन मुद्दों को उठा रहे हैं, जिनका जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार दे चुके हैं। उन्होंने कहाकि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के सुझावों को कृषि बिलों में उपयुक्त संशोधन करके जोड़ने पर सहमत होने के बावजूद, अमरिंदर सिंह राजनीतिक रूप से प्रेरित सवाल जानबूझ कर उठा रहे हैं। उन्होंने कहाकि मुख्यमंत्री का फर्ज बनता है कि वह लोगों को समझाएं, क्यूँ वह जानबूझकर पंजाब के किसानों को भड़का रहे हैं?             शर्मा ने मुख्यमंत्री से दस सवालों के जवाब देने की मांग की…… 1. किसान नेता अमरिंदर सिंह के नेतृत्व को स्वीकार क्यों नहीं कर रहे? 2. कांग्रेस सरकार ने अपने चुनावी घोषणा-पत्र में किये वादे के अनुसार कृषि ऋण माफ क्यों नहीं किया? 3. जब हरियाणा में खट्टर सरकार किसानों को धान चक्र से दूर करने के लिए 7000 रुपये प्रति एकड़ की पेशकश कर रही है और उन्हें सरसों, बाजरा और दलहन जैसी फसलों की ओर मोड़ रही है। तो पंजाब सरकार क्यों पंजाब के किसानों को यह विविधता लाने में मदद नहीं कर रही? 4. केंद्र सरकार द्वारा पंजाब को आबंटित फूड-पार्क को कौन रोक रहा है? 5. पंजाब सरकार में कौन प्रगतिशील किसानों को घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच बनाने से रोक रहा है? 6. आपकी सरकार ने कोल्ड चेन, प्रोसेसिंग और स्टोरेज के लिए बुनियादी ढांचा अभी तक क्यों नहीं बनाया है? 7. क्यों और कैसे पंजाब के गोदामों और सिलोस में संग्रहीत अधिकांश अनाज सिर्फ कुछ राजनेताओं के स्वामित्व वाली शराब फैक्ट्रियों में ही पहुँचता है? 8. किसने पंजाब की बिगड़ती हवा, भूजल, मिट्टी और बढ़ते राजस्व खर्चों को देखते हुए पंजाब को व्यापक कृषि योजना बनाने से रोका है? 9. किसने पंजाब को फसल डैवर्फीविकेशन फंड बनाने से किसने रोका है और किसने किसानों को आन्दोलन के लिए उकसाया? 10. पंजाब सरकार को उन 3500 किसान परिवारों को मुआवजा देने और उनकी देखभाल करने से किसने रोका, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों में आत्महत्या कर ली है?

शर्मा ने मुख्यमंत्री से सवालों में उठाए गए उपरोक्त मुद्दों पर जनता के सामने आने की मांग की।


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads