नारी शक्ति के बिना सृष्टि की कल्पना भी नही की जा सकती – राधिका चुघ

Spread the love

 

अमृतसर 8 मार्च (पवित्र जोत) – इन्स्टीच्चुट फार स्किल डेवेलपमैण्ट लाहौरी गेट में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस डायरेक्टर श्रीमति राधिका चुघ की अध्यक्षता में मनाया गया।
इस अवसर पर श्रीमति राधिका चुघ ने कहा की महिला, स्त्री ,नारी, औरत शब्द कुछ भी हो, मां, बहन, बेटी, पत्नी रिश्ता कोई सा भी हो वे हर जगह सम्मान की हकदार है। चाहे वह शिक्षक,वकील, डॉक्टर, पत्रकार ,सैनिक ,सरकारी कर्मी ,इंजीनियर जैसे किसी पेशे में हों या फिर गृहिणी ही क्यों न हों, समानता का अधिकार उन्हें भी उतना ही है, जितना की पुरुषों का है। आधी आबादी के तौर पर महिलाएं हमारे समाज -जीवन का एक मजबूत आधार है।
श्रीमति राधिका चुघ ने कहा की शांति, न्याय, समानता और विकास के अपने संघर्ष को याद करने के लिए देश भर की महिलाएं विभिन्न सांस्कृतिक और जातीय समूहों से सभी सीमाओं को पार करती हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सभी को आत्म सम्मान महसूस करने और क्षमता के अनुसार लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए हमें प्रतिबद्व होकर काम करने की प्ररेणा देता है। इसके अलावा, महिलाओं को एक जबरदस्त सुधार करने के लिए जीवन के सभी क्षेत्रों में सभी बाधाओं को पार करने का साहस भी जुटाता है।
श्रीमति राधिका चुघ ने कहा की महिलाओं के बिना इस दुनिया की कल्पना करना ही असंभव है। कई बार महिलाओं के साथ पेशेवर जिंदगी में भेदभाव होता है। घर-परिवार में भी कई दफा उन्हें समान हक और सम्मान नहीं मिल पाता है। फिर वे जूझती हैं ,संघर्ष कर करती हैं और इस दुनिया को खूबसूरत बनाने में उनका ही सर्वाधिक योगदान है। इस अवसर पर मैनेजर मोनिका , मैडम सपना , मैडम मानसी , मैडम निशा , मैडम प्रियंका , मैडम क्रिती , मैडम अवनीत , मैडम रूपाली , मैडम करूणा , मैडम सुनैना , मैडम गुरविंदर कौर आदि उपस्थित थे।


Spread the love
RELATED ARTICLES
Share
Web Poll

क्या सरकार दवारा जरुरतमंद परिवारों तक स्कीमो व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ?

YES/ हां
NO/ नही

Weather
Amritsar,
92°
Haze
05:2419:35 IST
Feels like: 100°F
Wind: 7mph E
Humidity: 48%
Pressure: 29.51"Hg
UV index: 9
11 am12 pm1 pm2 pm3 pm
95°F
97°F
98°F
100°F
100°F
ThuFriSatSunMon
101°F / 82°F
102°F / 82°F
100°F / 81°F
105°F / 82°F
106°F / 84°F
Hot News
POPULAR NEWS
Ads